संजौली : ढिंगू मंदिर के समीप तेंदुए ने  गेट के ऊपर से छलांग लगा पालतु कुत्ते का किया शिकार

शिमला: तेंदुए का आतंक, कुत्ते को बनाया शिकार, घटना सीसीटीवी में कैद

शिमला: राजधानी शिमला के कई इलाकों में इन दिनों स्थानीय लोग तेंदुए के खौफ से सहमे हुए हैं। शिमला में कई बार तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में तो तेंदुए ने लोगों पर भी हमले किए हैं। शिमला के श्नान क्षेत्र में शुक्रवार तड़के तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया। सुबह करीब चार बजे कुत्ता कमरे के बाहर दरवाजे पर सोया हुआ था। इस दौरान तेंदुआ आया और कुत्ते पर झपट पड़ा। इसके बाद तेंदुआ कुत्ते को गले से पकड़ कर ले गया। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक घर के लोग बाहर निकले, तब तक तेंदुआ उसे उठाकर ले गया था।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। हालांकि स्थानीय डीएफओ राजेश कुमार ने कहा कि अभी तक वन विभाग के पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। सीसीटीवी की जांच करेंगे और इलाके में पिंजरा लगाया जाएगा. हालांकि, इस इलाके में तेंदुए आते रहते हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *