हिमाचल: निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

शिमला में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2 लड़कियों सहित एक दलाल गिरफ्तार

शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान वीरेंद्र कुमार निवासी मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी के चंगुल से दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। इनकी आयु 22 से 25 साल के बीच है। दोनों चंडीगढ़ की रहने वाली हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देह व्यापार के लिए चंडीगढ़ से शिमला के लिए लड़कियों की सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। देर रात को पुलिस ने गिरोह को एक गाड़ी से मशोबरा में पकड़ा। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *