“आचार्य देवव्रत” 22 जुलाई को गुजरात के राज्यपाल का संभालेगे कार्यभार

  • प्राकृतिक खेती बढ़ाने के लिए आता रहूंगा हिमाचल: आचार्य देवव्रत

शिमला : राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार को राजभवन में पत्रकारों से मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती बढ़ाने के लिए वह हिमाचल आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन न बना पाने का उन्हें अफसोस रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार, पुलिस, स्वयं सेवी संस्थाओं से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। आचार्य देवव्रत ने कहा कि हिमाचल में उन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग मिलता रहा है। उनके एजेंडों को आगे ले जाने में मुख्यमंत्री, सरकार के आला अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने इसके लिए सरकार और विभागों का आभार जताया।

 उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को वह गुजरात में राज्यपाल की शपथ लेंगे। गुजरात महात्मा गांधी, बल्लभ भाई पटेल की पृष्ठ भूमि है। यहां भी लोगों को प्राकृतिक खेती अपनाने को कहा जाएगा। गुजरात राजभवन में भी हिमाचल राजभवन की तर्ज पर हवन कुंड बनेगा। गाय पाली जाएगी। गो मूत्र को शुद्धी में इस्तेमाल किया जाएगा। गुजरात में जल संकट रहता है। ऐसे में वहां प्राकृतिक खेती कारगर साबित होगी। गुजरात में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण, नशा निवारण, जल संरक्षण एवं साक्षरता, समरसता, प्राकृतिक कृषि एवं गोपालन और बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के छह बिंदुओं पर काम किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *