सोलन: सोलन जिले के अर्की में एक पिकअप वाहन करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए अर्की अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार अर्की के भेलइ गांव में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 12 लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।