ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ तो वहीं कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना..

शिमला: मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के कवरिंग प्रत्याशी और कारगिल युद्ध हीरो ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में पिछले पांच साल में बहुत कुछ बदला है। पीएम मोदी के राज में राजनीतिक विल पावर के चलते आतंकवाद को मात दी जा रही है। 1990 के बाद से लगातार आतंकवाद देश में बढ़ रहा रहा है। लेकिन पीएम मोदी की कूटनीति से पाकिस्तान को अब अलग थलग कर दिया गया है। मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करवाना पीएम की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

खुशाल ने कहा कि मोदी सरकार ने आते ही सैनिकों के वन रैंक वन पेंशन को लागू कर बहुत बड़ा काम किया। जिसके तहत अभी तक 35 हजार करोड़ सैनिकों एवम उनकी विधवाओं को दिया गया। दिल्ली में राष्ट्रीय स्मारक बनाकर सेना को मान सम्मान प्रदान किया। सेना में महिलाओं की भागीदारी भी मोदी कार्यकाल में सुनिश्चित की गई। हिमाचल प्रदेश के 52 जवान कारगिल युद्ध में शहीद हुए चार में से 2 परमवीर चक्र मिले। हिमाचल सरकार ने शहीद सैनिकों को दी जाने वाली 5 लाख की राशि को 20 लाख किया गया। भाजपा सरकार ने सेना व सैनिकों के लिए बहुत कुछ किया।

ब्रिगेडियर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 1971 के लड़ाई में कांग्रेस ने सैनिकों की पेंशन 70 फीसदी से कम कर 20 फीसदी कर दी थी। शिमला समझौते के तहत हज़ारों सैनिक छोड़ दिए। अब भी कांग्रेस पार्टी सेना के मनोबल को कम करने के लिए जेएंडके में आतंक को छूट देने के साथ देशद्रोह जैसे कानून में छूट देने की बात कह रही है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *