देश से मोदी ही भागे गांधी कभी नहीं: आश्रय

मंडी: देश से मोदी ही भागे, गांधी कभी नहीं : आश्रय

मंडी: आज दूसरे दिन भी नाचन विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने प्रचार किया। इस दौरान आश्रय शर्मा मैवी सेरी, गोहर, चच्योट, शाला, धिस्ती, जहल देवी दहड़, बग्गी, पलौहटा व ढाबण व अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। आश्रय शर्मा ने कहा कि आज देश की जनता के घरों में जमा धन मोदी सरकार ने बैंकों में रखवा दिया। काला धन वापिस लाने के लिए वादा किया 15 लाख हर खाते में डालने का वादा किया, लेकिन आज दिन तक किसी को 15 लाख तक नहीं मिले अपितु लोगों के घरों में जमा धन बैंको में जरूर पहुंचा दिया। बैंको से बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया और वे उद्योगपति लोगों का धन लेकर विदेश भाग गए।

आश्रय शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाती आई है, लेकिन साबित नहीं कर पाई। देश की जनता जानती है आज तक देश से मोदी ही भागे हैं कोई गांधी देश से नही भागा। आश्रय ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसके प्रधानमंत्री देश की सेवा करते करते शहीद हो गए। इंदिरा गांधी व राजीव गांधी देश की सेवा करते करते शहीद हो गए। ऐसी है कांग्रेस पार्टी लेकि दूसरी तरफ भाजपा है जो आज जुमला पार्टी बनके रह गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *