जोगिंद्रनगर: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को जोगिंद्रनगर के लदरूही गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता को पिता की गलतियों की सजा बेटे को नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस दौर में उन्हें पूरा मौका देना ही समझदारी है।
उन्होंने आश्रय शर्मा को हर वर्ग के साथ दोस्ती करने की सलाह दी और जोगिंद्रनगर की जनता से आश्रय शर्मा को भारी समर्थन देने का आहवान भी किया। उन्होंने कहा कि यह संसदीय क्षेत्र देश का सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। उन्होंने जनता से भी आश्रय शर्मा को अपना आर्शीवाद देने का आह्वान किया।
वहीं आश्रय ने कहा कि आज वह वीरभद्र सिंह के शिष्य, सुखराम के पोते और अनिल शर्मा के बेटे के रूप में जनता के बीच आए हैं जबकि पांच वर्षों के बाद वह अपनी पहचान और काम के साथ जनता के बीच आएंगे।