आश्रय के चुनाव प्रचार को रजनी पाटिल और वीरभद्र सिंह पहुंचे भरमौर

  • भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो कर लेगी लोकतंत्र पर कब्जा : रजनी पाटिल
  • कांग्रेस ने हमेशा लोगों को जोडऩे का कार्य किया : वीरभद्र सिंह

भरमौर: मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भरमौर पहुंचे। भरमौर हेलीपैड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा केंद्र में भाजपा की सरकार निरंकुश हो गई है। लोगों की बोलने, रहने की आजादी समाप्त की जा रही है। अगर दोबारा भाजपा सरकार सत्ता में आई तो इनके नेता लोकतंत्र पर पूरी तरह से कब्जा कर लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कांग्रेस आज एक अनुशासित विचारधारा की पार्टी है, जो लोगों को धर्म, क्षेत्र व जाति पाति के नाम से नहीं बांटती। कांग्रेस ने हमेशा लोगों को जोडऩे का कार्य किया है।

पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व हिप्र कांग्रेस कमेटी सचिव अमित भरमौरी ने प्रदेश में कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को अभूतपूर्व बताते हुए इसका श्रेय वीरभद्र सिंह को दिया।

वहीं इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने कहा कि वे आज भरमौर के लोगों के समक्ष सुखराम के पौत्र व अनिल शर्मा के पुत्र की पहचान लेकर आए हैं। लेकिन जीतने के बाद वे विकास कार्यों की पहचान लेकर आएंगे।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *