वेतन-भत्ते बढ़े नहीं..सीएम करे जनता में स्थिति स्पष्ट: सुक्खू

विधानसभा चुनावों में हुई हार के कारण सत्ती अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं : सुक्खू

ऊना: कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को आड़े हाथों लिया है। ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए सुक्खू सत्ती पर  निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में हुई हार के कारण सत्ती अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सुक्खू ने कहा कि सत्ती द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस सत्ती का घेराव करेगी, वहीं धार्मिक संस्थान पर सत्ती की टिप्पणी को लेकर भी सुक्खू ने सत्ती पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को निंदनीय करार दिया है। सुक्खू ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सतपाल सिंह सत्ती के घेराव के साथ-साथ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध भी करेगी।

वहीं सतपाल सत्ती द्वारा एक धार्मिक संस्थान को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सुखविंदर सुक्खू ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि जिस धार्मिक संस्थान पर सत्ती ने टिप्पणी की है वह नशे से ग्रस्त लोगों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन सतपाल सत्ती के बयान से आज हर कोई आहत हुआ है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने धार्मिक संस्था से जुड़े श्रद्धालुओं की आस्था को लेकर भी मजाक किया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *