कुल्लू : खाई में गाड़ी गिरी, 2 सगे भाईयों की मौत 6 घायल

कुल्लू : कुल्लू की गड़सा घाटी के भलाहन में देर रात एक बोलेरो जीप खाई में गिर गई। हादसे में दो सगे भाईयों को मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। इसमें तीन नेपाली शामिल हैं। सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी भुंतर से भलाण की ओर जा रही थी। इस बीच चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में जा गिरी। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया।

घायलों को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दो सगे भाईयों को मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान 38 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र लाल चंद तथा 35 अजवीर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी डनाला भलाण के रूप में हुई है। जबकि घायलों में 33 वर्षीय राम सिंह, 34 वर्षीय ध्यान सिंह तथा 23 वर्षीय चमन लाल निवासी डनाला, 20 वर्षीय संदेश कुमार, 18 वर्षीय विपिन तथा 35 वर्षीय मनरखा निवासी नेपाल जो सामान लेने के बाद डनाला जा रहे थे।

जांच अधिकारी एसआई राम नाथ ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं।वहीं हादसे की सूचना मिलने पर बंजार के विधायक सुरेंद्र सौरी कुल्लू अस्पताल पहुंचे तथा घायलों को हालचाल जाना। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *