Himachal Pradesh Council for Science, Technology & Environment

राज्य जैव विविधता बोर्ड की 20 सितंबर को हमीरपुर में प्रशिक्षण कार्यशाला

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एच.पी.एस.बी.बी) 20 सितंबर को जिला हमीरपुर के होटल हमीर में जैविक विविधता अधिनियम, 2002 और नियम, 2004 के कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न मुद्दों और गतिविधियों पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान राज्य में जैव संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ उपयोग के बारे में जानकारी भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान, जिला परिषद और जिला हमीरपुर के सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जैव विविधता, जैव विविधता अधिनियम, 2002 और नियम, 2004 के प्रावधानों के बारे में अवगत कराया जायेगा। जिला स्तर पर जैव विविधता प्रबंधन समितियों (बी.एम.सी) के गठन, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की भूमिका, जन जैव विविधता रजिस्टरों (पी.बी.आर) की तैयारी और जिला हमीरपुर के जैविक संसाधनों के उपयोग और लाभ साझाकरण (ए.बी.एस) प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।

हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव कुणाल सत्यार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला परिषद और जिला हमीरपुर के सम्बंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से वन, कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन, शिक्षा, पशुपालन, आयुर्वेद इत्यादि भाग लेंगे।

हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड समय-समय पर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन करता आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव कुणाल सत्यार्थी के नेतृत्व में अभी तक पंचायत स्तर पर 500 से अधिक जैव विविधिता प्रबंधन समितियों का गठन किया जा चुका है जिनका मुख्य उद्देश्य स्थानीय जैव स्रोतों और जैव विविधता का संरक्षण और राज्य में जैविक विविधता अधिनियम 2002 को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करना है।

प्रशिक्षण कार्यशाला राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव कुणाल सत्यार्थी की देख-रेख में किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड और हिमाचल प्रदेश वन मंडल के अधिकारियों के साथ जिला परिषद के सदस्य, जिला प्रशासन और सम्बंधित विभागों के अधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *