बढ़ती पेट्रोलियम कीमतों को लेकर कौल सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

शिमला: पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बढ़ती पेट्रोलियम कीमतों को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जयराम सरकार में आपसी तालमेल की कमी की बात कही। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री किराया बढ़ाने को लेकर बयान देते हैं जबकि मुख्यमंत्री वैट कम करने व किराया न बढ़ाने का अलग बयान देते हैं। हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अब भाजपा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मोर्चा खोलने जा रही है। हर मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है।

यूपीए सरकार के दौरान कच्चे तेल की कीमत 150 प्रति बैरल थी। उस समय मनमोहन सरकार ने अनुदान देकर तेल की कीमतें कम रखी। रिलायंस के पेट्रोल पंप बंद हो गए थे। लेकिन आज 22वें दिन लगातर तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। रसोई गैस लोगों की पहुंच से बाहर हो गए हैं। मोदी क्यों चुप हैं। केन्द्र तेल की कीमतें कम करें। मोदी ने जनता के साथ बेरोजगारी, आतंकवाद, काले धन व महंगाई को लेकर वादाखिलाफी की है। एनडीए के सभी मंत्री अब मोदी को बचाने के लिए झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस मांग करती है कि इसकी जांच के लिए सयुंक्त संसदीय जांच कमेटी गठित की जाए।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *