- मुख्यमंत्री की केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से भेंट
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की प्रगति व भूमि हस्तांतरण की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से देहरा तथा धर्मशाला में दोनों परिसरों की शीघ्र आधारशिला रखने का भी आग्रह किया। जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लिए और केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत करने का भी आग्रह किया।
जावड़ेकर ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश को हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी तथा शीघ्र ही केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरान्त केन्द्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजने को कहा ताकि इसे शीघ्र स्वीकृति दी जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकान्त बाल्दी भी उपस्थित थे।