पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत में सुधार

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत पहले से बेहतर है। शुक्रवार सुबह आईजीएमसी अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि सभी टेस्ट की रिपोर्ट नॉर्मल आई है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

गौर हो कि वीरवार को खराब तबीयत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वीरवार देर रात्रि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक अर्जुन और रवि धीमान वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *