चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

ऊना: बस पलटी, 12 घायल

ऊना: पंजाब-हिमाचल सीमा पर सटे गांव चक्क साधु में मनाली से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को हादसे में मामूली चोटें पहुंची। घायलों को पंजाब के अस्पतालों में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे मनाली से अमृतसर जा रही बस जब पंजाब-हिमाचल बार्डर के समीप चक्क साधू गांव के समीप पहुंची तो अचानक ही अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के वक्त बस में 60 के करीब लोग सवार थे। हादसे में करीब 12 यात्रियों को चोटें पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस ऊना डिपो की थी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *