कांगड़ा : निजी स्कूल बस के खाई में गिरने से करीब 14 बच्चों की मौत

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले के मलकवाल में एक निजी स्कूल बस के 200 फीट गहरी खाई में गिरने से 14 बच्चों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सात ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि सात की मौत नूरपुर अस्पताल में हुई। गंभीर रूप से घायल बच्चों को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस में कुल 40 बच्चे सवार थे।

शुरुआती जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की यह बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी कि नूरपुर-मलकवाल के पास पलटने के बाद लगभग डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी है। यह हादसा मलकवाल से ठेहड़ के बीच हुआ। घायल बच्चों को सिविल अस्पताल नूरपुर में भर्ती करवाया गया है।  जानकारी अनुसार बजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल की बस चेली गांव के नजदीक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *