बागवानों को धोखाधड़ी से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी

6 लाख 12 हजार 868 सेब पेटियां बिक्री के लिए रवाना

शिमला : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जी.सी.नेगी ने आज यहां बताया कि जिले के सेब उत्पादक क्षेत्रों से अब तक 6लाख 12 हजार 868 पेटियां बिक्री हेतू प्रदेश व देश की विभिन्न मंडियों को भेजी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि जिले में 28 व 29 जुलाई, 2016 को एक लाख 49 हजार 511 सेब की पेटियां बिक्री के लिए भेजी गई। सेब नियंत्रण कक्षों में 1106 ट्रक तथा 2162 पिकअप सेब ढुलाई के कार्य हेतु पंजीकृत किये जा चुके है। 2577 वाहन चालकों/ परिचालकों को पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा भारी बरसात के दौरान सड़कों में यातायात को सुचारू रखने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *