हिमाचल: सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष

नैतिकता के आधार पर पद से त्यागपत्र दें वीरभद्र : सत्ती

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरुद्ध की जा रही जांच गंभीर बात है। ऐसे में उन्हें तत्काल अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

शुक्रवार को शिमला से जारी बयान में सत्ती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को प्रदेश के विकास से कभी लेना-देना नहीं रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में घिरे हुए हैं। मंत्री प्रदेश को अकेला छोड़कर उन्हें बचाने की कवायद में दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। प्रशासन भगवान के हवाले छोड़ दिया गया है। यह कहानी साढे़ तीन साल से दोहराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को अब तुरंत मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देकर नैतिकता का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *