स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलें सेवा विस्तार: रोहित ठाकुर

मंडी मध्यस्था योजना के तहत सेब ख़रीद ज़ारी रखें सरकार: रोहित ठाकुर

अभी भी ऊंचाई वाले सेब बहुलीय इलाक़ो में सेब सीज़न चला हुआ. लेकिन सरकारी एजेंसियों ने 31 अक्टूबर के बाद मंडी मध्यस्था योजना (MIS) के तहत सेब ख़रीद दी बंद

रोहित ठाकुर ने की मंडी मध्यस्था योजना (MIS) के तहत लम्बित पड़ी राशि को भी तुरन्त जारी करने की मांग की

शिमला: जुब्बल-नावर-कोटखाई के नव निर्वाचित विधायक रोहित ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मंडी मध्यस्था योजना (MIS) के तहत ख़रीदे जाने वाले सेब की ख़रीद को दो सप्ताह आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी भी ऊंचाई वाले सेब बहुलीय इलाक़ो में सेब सीज़न चला हुआ है लेकिन सरकारी एजेंसियों ने 31 अक्टूबर के बाद मंडी मध्यस्था योजना (MIS) के तहत सेब ख़रीद बन्द कर दी है। रोहित ठाकुर ने कहा कि उपरी शिमला के सेब बहुलीय क्षेत्रों में बाग़वानों की आय का मुख्य स्रोत सेब की बाग़वानी है। इस वर्ष भारी ओलावृष्टि और बेमौसमी बर्फ़बारी से सेब की फ़सल को भारी नुक़सान हुआ है। बाग़वानों को अधिकतर सेब मंडी मध्यस्था योजना (MIS) के तहत सरकार को बेचना पड़ा है और नक़दी का भुगतान ना होने से बाग़वान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। रोहित ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बाग़वानों की कठिन आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए इस वर्ष
मंडी मध्यस्था योजना (MIS) के तहत ख़रीदे गए सेब की राशि का तुरन्त भुगतान किया जाए जिससे बाग़वान आर्थिक तौर से घरेलू व बाग़वानी में आगामी वर्ष के ख़र्चे उठाने में सक्षम हो सकेंगे। अंत में रोहित ठाकुर ने प्रदेश सरकार से गत्त दो वर्ष से बागवानों की
मंडी मध्यस्था योजना (MIS) के तहत लम्बित पड़ी राशि को भी तुरन्त जारी करने की मांग की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *