गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद होगी दिल्ली को ऑक्सीजन आपूर्ति : मुख्यमंत्री
गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद होगी दिल्ली को ऑक्सीजन आपूर्ति : मुख्यमंत्री
हिमाचल: प्रदेश की सरकार ने दिल्ली के लिए फिलहाल ऑक्सीजन देने से इनकार कर दिया है। बुधवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अब गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद ही ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। राज्य सरकार इसे अपनी ओर से नहीं दे पाएगी, क्योंकि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के अनुसार प्रदेश सरकार खुद इस पर फैसला नहीं ले सकती।