शिमला: इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीता धीमान कोरोना पॉजिटिव पाई गयीं हैं। आज शिमला में मानसून विधानसभा का पहला दिन था। मामले की पुष्टि स्वास्थ्य सचिव आर.डी. धीमान ने की है। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा राम सुभाग सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी व अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निशा सिंह भी कारोना पॉजिटिव पाई गयीं हैं।