पूर्व CM जयराम ठाकुर के ससुर का निधन…

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने श्रीनाथ राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव का कल निधन हो गया। जयराम ठाकुर आज सुबह राजस्थान रवाना हुए। श्रीनाथ राव के पुत्र प्रवीण राव ने ट्वीट करके अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में लिखा है कि हमारे पिता श्रीनाथ राव का आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी बैकुंठ यात्रा उनके निवास स्थान श्रीराम नगर बी शेखावत किराना स्टोर के पास झोटवाड़ा से मोक्षधाम लता सर्किल झोटवाड़ा पर कल 1 बजे रवाना होगी। शोक संतप्त परिवार में उन्होंने साधना जयराम ठाकुर, प्रताप वृंदा राव, प्रमोद और सुमन राव, प्रवीण और शालिनी राव सहित समस्त परिवार का नाम लिखा है।

ससुर श्रीनाथ राव के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सुबह राजस्थान के लिए रवाना हुए। धर्मशाला में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच में ही उन्हें अचानक राजस्थान जाना पड़ा। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए दुखद घड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed