बॉलीवुड के जानेमाने गायक जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से फिसलकर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। अपने घर में ही वह सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर फिसल कर सीढ़ियों से गिर पड़े थे, इसकी वजह से उनकी कोहनी और सिर में चोट आई है। जुबीन को फौरन मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया और उनके सीधे हाथ को ऑपरेट किया। डॉक्टर्स ने उन्हें डिस्चार्ज तो कर दिया है लेकिन उन्हें कई हफ्तों तक अपने सीधे हाथ का ना इस्तेमाल करने की हिदायत भी दी है।

 इस बारे में जुबिन की पीआर टीम ने बयान जारी कर जानकारी दी है। पीआर टीम ने बताया कि गायक को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा। बयान के मुताबिक डॉक्टर ने जुबिन को अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed