हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

हिमाचल: कांग्रेस ने 6 नेताओं को किया जिला कार्यकारी अध्यक्ष सहित इन पदों पर नियुक्त

शिमलाःअखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद ने लाल सिंह कौशल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव तथा आनन्द परमार को जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर का कार्यकारी जिला अध्यक्ष व सेस राम आजाद को जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अतिरिक्त सुरेश मियां को हि. प्र. कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का राज्य कोआर्डिनेटर तथा डॉ. बलराज को ब्लाक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग चिंतपूर्णी ब्लाक का चेयरमेंन नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से  जय प्रकाश चौहान को ब्लाक कांग्रेस कमेटी पच्छाद जिला सिरमौर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। जय प्रकाश चौहान स्व. वैद सूरत सिंह के सुपुत्र हैं जो कि क्षेत्र में मशहूर स्वतंत्रता सेनानी रहे थे और पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। 

ये नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होंगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed