हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

बिहार चुनावों के परिणामों का केन्द्र की एनडीए सरकार के खिलाफ एक बड़ा जनादेश : कांग्रेस नेता

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर

महासचिव राम लाल ठाकुर

महासचिव राम लाल ठाकुर

कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया

प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट

प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट

केवल सिंह पठानिया

केवल सिंह पठानिया

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने बिहार चुनावों के परिणामों को केन्द्र की एनडीए सरकार के खिलाफ एक बड़ा जनादेश बताया है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बिहार के लोगों ने देश की एकता व अखंडता को खडिंत करने वाली ताकतों को मुंह तोड़ जबाव दिया है, जिसके लिए बिहार के लोग बधाई के पात्र हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, महासचिव राम लाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता सुभाष मंगलेट व केवल सिंह पठानिया ने बिहार चुनावो में शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार व महागठबंधन को बधाई दी है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि बिहार चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के खिलाफ लोगों का आक्रोस है। अच्छे दिनों का वायदा कर देश के प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी को बिहार के लोगों ने झूठी राजनीति का आईना दिखा दिया है। इन नेताओं ने कहा है कि बिहार चुनावों में भाजपा के बड़े-बड़े प्रलोभनों के बावजूद उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस ने इस जीत को देश में धर्मरिपेक्ष ताकतों की जीत बताया है।

पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, मंडी विपणन बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र स्तान व विकास कुमार ने बिहार चुनाव परिणामों को भाजपा के घमंड़ को चकनाचूर कहा है। उन्होंने बिहार की जनता को भाजपा के खिलाफ मतदान करने पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

इन युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रदेश भाजपा नेता जो बिहार चुनावों के परिणामों को लेकर अति-उत्साहित थे, उन्हें मुंह की खानी पड़ी है। प्रदेश भाजपा नेता झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहे, जिसमें वे सफल नहीं हुए। बिहार के लोगों ने नरेन्द्र मोदी के अच्छे दिनों के झूठे वायदे के नारे को बदल का अब भाजपा के बुरे दिन शुरू कर दिए हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *