कांग्रेस कर्मचारियों के साथ खड़ी है, किसी भी अन्याय को नहीं करेगी सहन : यशवंत छाजटा

शिमला: कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने परिवहन निगम कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से उनके देय भत्ते, ओवरटाइम व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन जारी न करने की आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही इन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के सैंकड़ों कर्मचारियों को गत दिन अपनी मांगों के समर्थन में सचिवालय जाने से रोकना इनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है जिसे सहन नहीं किया जा सकता।

छाजटा ने कहा है कि कांग्रेस कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय को सहन नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि एक तरफ परिवहन निगम सैंकड़ों नई बसे खरीद रहा है दूसरी तरह परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं दे पा रहा है। परिवहन निगम की अर्थव्यवस्था पूरी तरह डगमगाती जा रही है।

छजटा ने सरकार से मांग की है कि वह निगम के कर्मचारियों को उनके देय भत्ते तुरंत जारी करें। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव  नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर सचिवालय तक जाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने अब भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया है कि वह एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने में कांग्रेस का सहयोग करें। कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों के सभी हितों को फिर से बहाल करेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed