टीबी उन्मूलन की दिशा में हिमाचल स्टेट टास्क फोर्स को चुना गया सर्वश्रेष्ठ

शिमला:  लुधियाना में (मंगलवार) आज जोनल टास्क फोर्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नेशनल टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉक्टर अशोक भारद्वाज ने की इस दौरान वर्क शॉप में विभिन्न राज्यों के स्टेट टास्क फोर्स के सदस्यों ने भाग लिया जिसमें हिमाचल प्रदेश स्टेट टास्क फोर्स को सर्वश्रेष्ठ टास्क फोर्स चुना गया है स्टेट टास्क फोर्स उस राज्य में संचालित समस्त मेडिकल कॉलेजों का एक समूह होता है,जिसका विश्लेषण इस आधार पर किया जाता है कि उस राज्य के स्टेट टास्क फोर्स ने राज्य में संचालित राज्य क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में अपना कितना योगदान दिया है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में स्टेट टास्क फोर्स हिमाचल का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैगत दिनों राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम हिमाचल को संपूर्ण भारत में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाला राज्य आंका गया था।
स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश टीबी उन्मूलन की दिशा में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहा है जिसमें स्टेट टास्क फोर्स हिमाचल का महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उत्तर भारत के प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लूधियाना में सम्मानित किया गया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed