जनता के बीच जाकर लोगों के सुझाव लेकर प्रदेश कांग्रेस बनाएगी मेनिफेस्टो : प्रतिभा सिंह

सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा

हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जनता के बीच जाकर लोगों के सुझाव लिए जाएंगे और उन पर चर्चा करके घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। यह बात आज राजीव भवन शिमला में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।  उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने घोषणापत्र बनाने संबंधी चर्चा की और सर्वसहमति से निर्णय लिया गया है कि जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लिए जाएंगे और उन पर चर्चा करके घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। घोषणापत्र में जनता से किए वादों को पार्टी पूरा भी करेगी।

पार्टी यह पहले ही तय कर चुकी है कि सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के वित्तीय लाभ सहित किसान व बागवानों के अलावा बेरोजगारों के लिए कई घोषणाएं अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस शामिल करेगी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त व मेनिफेस्टो कमेटी के अन्य सदस्यों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed