शिमला : जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन ने दिऊदी में बांटे कंबल व दी आर्थिक मदद
शिमला : जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन ने दिऊदी में बांटे कंबल व दी आर्थिक मदद
शिमला: शिमला की तहसील चिड़गांव की दिऊदी पंचायत में 2 घर जलने पर जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन के रोहडू व छोहारा ब्लॉक के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पीड़ित परिवार त्वांर मणी व लक्ष्मी देवी को कंबल और 5100-5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। रोहडू ब्लॉक के अध्यक्ष सबीर दास ने कहा की जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन एक समाजसेवी संगठन है सबकी मदद के लिए सभी जनसेवक हमेशा तैयार रहते हैं।
छोहारा ब्लॉक अध्यक्ष रेखा सोनी ने कहा की जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन की जनसेविका की कार्यकरणी छोहरा ब्लॉक प्रत्येक पंचायत में है हम सबकी मदद के लिए तैयार रहते हैं । सहायता देने के लिए कमाल चंद संयोजक ब्लॉक छौहारा, सबीर दास अध्यक्ष ब्लॉक रोहडू, संतोष कुमार उपाध्यक्ष ब्लॉक रोहडू, सुमेश खिट्टा सह सचिव ब्लॉक रोहडू, भगवान सिंह सिंघा अध्यक्ष ग्राम पंचायत भलून, पंकज डोलीयां उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत जांगला, विक्रांत कुमार सदस्य ब्लाक छौहरा, रविंद्र कुमार सदस्य ग्राम पंचायत जांगला,रेखा सोनी अध्यक्षा छोहरा ब्लॉक, अंजीता उपाध्यक्ष छौहार ब्लॉक, बिनता प्रवक्ता, रमला , प्रेमलता, चंद्रावती, सुमित्रा, विष्णा, सरीता उपस्थित थी।