रिस्क रिडक्शन-:समर्थ” अभियान: गीत व नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में किया जागरूक

शिमला: आपदा के समय किए जाने वाले प्रबंधन व बचाव कार्यों के प्रति जानकारी प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है ताकि आपदा के समय संयमपूर्वक उसका निर्वहण कर आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। आपदा के वक्त कैसे बचाव किया जाए इसको लेकर  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा  रिस्क रिडक्शन- ‘समर्थ अभियान अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत यही संदेश आज कलाकारों ने लोगों तथा पर्यटकों को गीत एवं नाटक के माध्यम से दिया। ओपन गेयटी थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने पहाड़ी नाटी तथा नाटक प्रस्तुत किये। इस दौरान कलाकारों ने गीत, नृत्य व नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा के दौरान किस प्रकार बचाव कार्य किया जाए का संदेश दिया।

तीन दिन तक आपदा प्रबंधन पर चलने वाले इस कार्यक्रम में कलाकार लोगों को जागरूकता का संदेश देंगे। वहीं पदमदेव काम्पलैक्स में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित समर्थ-2019 प्रदर्शनी में भी लोगों को आपदा के समय उपयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी दी गयी। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के प्रति इस प्रदर्शनी में जानकारी व जागरूकता प्रदान की जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी यह जानकारी मिल सकेगी। प्रदर्शनी में जहां आपदा के समय बचाव के लिए उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है वहीं स्वास्थ्य विभाग, अग्नि सेवा, होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्राथमिक कार्यों को किए जाने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *