कैबिनेट रैंक के साथ योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बने रमेश धवाला

शिमला: प्रदेश सरकार ने आज विधायक रमेश चंद धवाला को कैबिनेट रैंक के साथ राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

रमेश धवाला को जयराम सरकार ने योजना बोर्ड में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात कर दिया है जिनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। धवाला के साथ सरकार ने दो और निगमों में भी नियुक्तियां कर दी हैं।  शुक्रवार को देर शाम कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में रमेश धवाला की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी। उनको कैबिनेट मंत्री की तरह वेतन व भत्तों के साथ अन्य सुविधाएं मिलेंगी। राज्य सरकार ने बलदेव भंडारी को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।  इस संदर्भ में अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *