चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

ऊना: कार पुली से टकराई, पिता-पुत्र की मौत

ऊना: पंडोगा में दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौत का समाचार है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय नितिन कुमार एवं सतीश कुमार निवासी बढेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को सतीश अपने बेटे नितिन के साथ कार में गगरेट से वापस घर लौट रहे थे। पंडोगा पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर पुली से जा टकराई। इसके बाद कार सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ऊना भेज दिया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *