मंडी: स्कूली बच्चों से भरी वैन खाई में गिरी, 1 बच्ची की मौत, 11 बच्चे घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के धर्मपुर में डरवाड़ मार्ग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन खाई में गिरने का समाचार है। बताया जा रहा है कि हादसा गरली के समीप तीखे मोड़ पर हुआ। 12 स्कूली बच्चों से ओवरलोड पांच सीटर वैन करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। वैन में स्पैक्ट्रम पब्लिक स्कूल डरवाड़ के बच्चे थे। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हैं। इनमें तीन बच्चों के सिर पर चोट आई जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

10 घायलों का मंडी जोनल अस्पताल में व दो बच्चों का टौणी देवी में ईलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को खाई से निकाला और अस्पताल सरकाघाट लाया गया। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडी अस्पताल रेफर किया गया। वैन चालक सुनील कुमार घायल हुआ है। उपचार के दौरान गौरी (10) पुत्री गोपाल सिंह निवासी गरली ने मंडी अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सारा को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। उपायुक्त और एसपी मंडी सरकाघाट अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने घायल बच्चों के परिजनों को फौरी राहत दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि वैन चालक नाबालिग और नौसिखिया है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। वैन की रफ्तार भी ज्यादा थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *