प्रदेश भाजपा नेताओं ने नगर निगम शिमला के पानी के वितरण व् सफाई व्यवस्था पर उठाये सवाल

शिमला: भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सूद, महामंत्री प्रमोद ठाकुर, विजय परमार व मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने नगर निगम शिमला के पानी के वितरण व् सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाये है। भाजपा नेताओं ने कहा को दो महीने बीत गए है और अभी तक शिमला शहर में पानी का वितरण ठीक तरह से नहीं हो पा रहा है, आज भी जानता के घरो में तीन तीन दिन तक पानी नहीं आ रहा है जिसकी वजह से जनता को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम केवल वायदे करना जानती है पर पुराने करने नहीं जानती।

भाजपा नेताओं ने कहा कि आज शिमला की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है, शिमला में गंदगी ऊनी चार्म सीमा पर है, आज शहर में जगह जगह गंद फैला है और निगम सफाई नहीं कर पा रही है। जनता 1916 हेल्प लाइन पर कॉल करती है तो भी तीन तीन दिन तक कर्मचारी नहीं आते, जिसकी वजह से जनता परेशान है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम जनता को मूल भूत सुविधा देने में विफल है और इनके लिए महापौर को जनता के माफ़ी मांगनी चाहिए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *