हिमाचल: सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष

देवभूमि हिमाचल आज दानव भूमि में तबदील, जिसका श्रेय प्रदेश की कांग्रेस सरकार को : सत्ती

शिमला: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है तथा प्रदेश में गुण्डागर्दी का महौल है और प्रदेश सरकार और प्रशासन इस पर नियन्त्रण पाने में पूरी तरह असफल सिद्ध हो रहे है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पिछले दिनों मनाली में विदेशी इजरायली महिला के साथ बलात्कार हुआ, जिससे प्रदेश की छवि को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गहरा धक्का लगा है परन्तु प्रशासन महिला को उपचार तीन जिला मुख्यालयों को पार करने के बाद उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा मनाली में महिला से बलात्कार होने के बाद उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला को पार करने के बाद बिलासपुर में उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की इससे बड़ी नाकामी और क्या हो सकती है। प्रदेश के अन्दर कोई दिन ऐसा नहीं होता जब प्रदेश की किसी महिला एवं छात्रा के साथ अमानवीय घटना नहीं घटती तथा ऐसी घटना करने वालों पर सरकार एवं प्रशासन द्वारा कोई सख्त कारवाई न करने के कारण उन्हें खुली छूट मिल रही है जिससे गुण्डातत्वों के हौसले और बुलंद हो गए है। प्रदेश की महिलाएं सरकार और प्रशासन की नाकामी के चलते अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में गुण्डागर्दी बढ़ रही है और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर नशे का अवैध कारोबार प्रदेश में चल रहा है जिससे प्रदेश के युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही हैं। प्रदेश में चोरियों की घटनाएं दिन प्रतिदिन बड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गुण्डा तत्वों पर सख्त करवाई करनी चाहिए ताकि शान्तिपूर्ण प्रदेश में अशांति का महौल पैदा न हो सके। प्रदेश के अन्दर विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। प्रदेश में आज प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है। प्रदेश के अन्दर गुण्डा राज एवं माफिया राज सरकार चला रहा है। जिससे हिमाचल की देवभूमि आज दानव भूमि में तबदील हो रही है। जिसका श्रेय प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी कुम्भकर्णी नींद से जाग जाए ताकि बच्चे हुए कुछ समय में प्रदेश की आम जनता के लिए कुछ अच्छे कार्य किए जा सकें।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *