ताज़ा समाचार

ब्लॉग

बिलासपुर: कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उपायुक्त के सहायक आयुक्त राजकुमार ने किया शुभारंभ, लोक संस्कृति के दिखे रंग

बिलासपुर: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त के सहायक आयुक्त बिलासपुर राज कुमार ने कहलूर लोकोत्सव का शुभारम्भ किया। इस तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव के दौरान जिला की विविध संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे, जिसमें लोक संगीत, लोक नृत्य, लोक गाथाएं इत्यादि शामिल है।

इस अवसर पर बोलते हुए सहायक आयुक्त राज कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कहलूर लोकोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोक संस्कृति, परंपराओं एवं कला को प्रोत्साहित करना तथा उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजन से न केवल कलाकारों को पहचान मिलती है, बल्कि उन्हें अपनी कला को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलती है।

लोकोत्सव के प्रथम दिन विभिन्न महिला मंडलों एवं स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात गिद्दा, लोक-गीत, संस्कार गीत, लोक-नृत्य, गुगा गाथा तथा एकल गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां मंचित की गईं। कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ हिमाचली लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।

इस अवसर पर कहलूर लोकोत्सव आयोजन समिति की संयोजक एवं जिला भाषा अधिकारी नीलम चन्देल ने बताया कि इस आयोजन में जिला एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 47 महिला मंडल, स्वयं-सहायता समूह, व्यक्तिगत कलाकार एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाएं भाग ले रहीं है।

चिंतपूर्णी में नवरात्र मेलों के दौरान हवन, पूजन पर प्रतिबंध व प्रसाद चढ़ाने पर भी रोक

ऊना: चैत्र नवरात्र मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

ऊना: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 19 से 27 मार्च तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

जतिन ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों द्वारा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। मेले के दौरान ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खुले में और सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी।

उपायुक्त ने कहा कि मेलावधि के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी के दर्शनार्थ बनाए गए पंजीकरण काउंटर पर पर्ची लेना अनिवार्य रहेगा।

हिमाचल: इस माह घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

जिला में घरेलू गैस सप्लाई के लिए रूट चार्ट जारी

ऊना: जिल़ा दण्डाधिकारी, जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना करते हुए सभी एलपीजी गैस एजेंसियों को ज़िला के उपभोक्ताओं को फोकल पॉइंट्स और घर-द्वार पर घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस एजेंसियों हेतु रूट चार्ट जारी किया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और लोग किसी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न करें।

उन्होंने गैस एजेंसियों/वितरकों के लिए सभी गैस एजेंसियां अपने संबंधित रूट चार्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वितरण करने वाले सभी वाहनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम (लाउडस्पीकर) लगाने और गैस आपूर्ति के बारे में घोषणा सुनिश्चित करने के भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि बॉटलिंग प्लांट से आपूर्ति बाधित होती है या किन्हीं प्रशासनिक कारणों से रूट चार्ट का पालन नहीं हो पाता है, तो संबंधित ग्राम पंचायत और खाद्य निरीक्षक को समय पर सूचित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने वितरकों को वाहनों में वजन करने वाली मशीन और गैस लीकेज डिटेक्टर रखना अनिवार्य है किया है। वितरक उपभोक्ताओं को उचित कैश मेमो जारी करना सुनिश्चित करेंगे। रूट चार्ट का उल्लंघन करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी और वितरकों को समय-समय पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा।

उन्होंने बताया कि मैसर्ज कमल गैस एजैंसी, ऊना द्वारा मंगलवार को रामपुर, रामपुर बेला और साईं कॉलोनी, कुठार खुर्द, कुठार कलां, बरसाना, सुनेहड़ा, जनकौर, पेखूबेला, ननग्रां, लोअर कोटला कलां, रूद्रा कॉलोनी, लोअर अजनोली, फतेहपुर, खानपुर, अप्पर कोटला कलां, अप्पर अजनोली और डंगोली भीखा मॉर्किट, बुधवार को कोटला खुर्द, टक्का के पूरे क्षेत्र में, हरिजन बस्ती टक्का, संसाला नगर, अप्पर व लोअर नारी, धांदीआल और मनोहर मॉर्किट, वीरवार को लोअर बसाल, लोअर त्यूड़ी, पनोह, घंडवाल, बटूही, बलोह और भड्ौलियां खुर्द, शुक्रवार को चलोला, नंगल सलागंड़ी, सनझोट, धमान्दरी, सतलेटा, मनोहर मॉर्किट, लोअर कोटला कलां, लोअर अजनोली, लोअर अरनियाला, रेलवे फाटक भीखा मॉर्किट, हरिजन बस्ती कोटला, अप्पर बसाल, मनोहर मार्किट, बाबा डेरा और बाबा बेहड़ ख्वाजा, शनिवार को अप्पर अरनियाला, मलाहत, भड़ौलियां खुर्द, राम बेला कुठार खुर्द, कुठार खुर्द, बराना, बराना, सुनेहड़ा, जनकौर, फतेहपुर, ननग्रां, खानपुर, झलेड़ा, रायंसरी और रविवार को लोअर बसाल, त्यूड़ी, बदोली, डटवाड़ा, बरेड़ा, पोलियां, टलप, धमान्दरी हरिजन बस्ती, रामपुर, लालसिंगी, बडसाला, मन्सोह, हिल व्यू, पुलिस लाइन और कुष्ठ आश्रम में घरेलू गैस की आपूर्ति की जाएगी जबकि सोमवार को एजैंसी बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि मैसर्ज बंगाणा गैस एजैंसी द्वारा सोमवार को खुरवांई, अम्बेड़ा, चौकी मनियार, जोल, भलौण, बैरियां, कृष्णा नगर, होहारी, बुहाणा, चड़ोली, तलमेड़ा, टकोली और सौहारी, मंगलवार को थानाकलां, समूरकलां, बरनोह, लमलैहड़ी, छपरोह, बल्ह, सकोन, कुरियाला, जम्बेड़, कमूं, बल्ह और सैली, बुधवार को पीपलू, धनेटा, ग्वालपत्थर, बदारन, बदौली, भगौर, किटपल, कांगू, बाहल, जसाई, लाला दा टियाला और मडियाणी, वीरवार को थानाकलां, छपरोह, मझेड़, मंदली, रायपुर प्रोईयां, मकरैड़, चुरुड़ी, घरवासड़ा, लिदकोट, पीरनिगाह, उपरला दोबड़ और चौगाठ, शुक्रवार को तमलेहड़ा, जोल, सोहारी, अम्बेहड़ा, भिण्डला, पीपलू, सरोह, मतोह, चमियाड़ी, गलू, भयाबी, झिकला, सनियाणा, चपलाह और झिकला थाना, शनिवार को बंगाणा कॉलोनी, बंगाणा पंचायत, धुन्धला, मलागढ़, तनोह, लठियाणी, राजली, बुुधान, कोडरा, कौसरियां घराणा और गंगलोह जबकि रविवार को बंगाणा, समला़ा, चराड़ा, शांतला, न्यारी, टिक्कर, चपलाह, पीरसलूही, कामलू, मगरू, अलोह, बुढवार, नारी, अरलू, भरमौत और कुड पलाहटा में घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी।

इसी प्रकार शहीद सुनील गैस सर्विस दौलतपुर रोड़ गगरेट द्वारा सोमवार को गगरेट, अप्पर और लोअर चलेट, दौलतपुर और भट्ठा, ललोटी, मुबारिकपुर, भंजाल, नकड़ोह, राम नगर, कैलाश नगर, भद्रकाली, फतेहपुर, अम्लेहड़, अभयपुर, ब्रहमपुर, कुनेरन, जीतपुर बहेड़ी और रामपुर कुठियाड़ा, मंगलवार को मेन रोड़ कलोह, ओयल,

टटेहड़ा, मावा सिंधियां, अप्पर और लोअर कुठेड़ा, जसवालां, लोहारली अप्पर और लोअहर, थपलां, पम्बाड़ा और काला पंगा, बुधवार को गगरेट, मरवाड़ी, रायपुर, बबेहड़, गनू मंदवाड़ा, अभयपुर लोअर, डंगोह खास, डंगोह खुर्द, पिरथीपुर, भद्रकाली, जोह, सलोह और सदयाणी, वीरवार को मेन रोड़ संगियाणी, दियोली, घनारी, अम्बोटा, कलोह, अप्पर एण्ड लोअर बड़ोह, हरोटी और थपला, शुक्रवार को गगरेट लोकल, गगरेट अप्पर, बहुतकनीकी रोड़, ऊना रोड़, भरवाईं रोड़, दौलतपुर रोड़, पुराना अम्ब रोड़, सत्संग घर रोड़, होशियारपुर रोड़, कलोह बैली, बणे दी हट्टी, मुबारिकपुर, गगरेट बैली, अंदौरा अप्पर और लोअर, शनिवार को अप्पर दियोली, घनारी अप्पर, खान टिल्ला, नंगल जरियाला अप्पर और लोअर, मावा कोहला अप्पर एण्ड लोअर, अम्बोआ और हरवाल में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

उन्होंने बताया कि मैसर्ज पंजावर गैस सर्विस द्वारा मंगलवार को नगनोली, गुगलेहड़, बढेड़ा राजपूतां, जाडला क्यिोरी, लोहारली, कुठेड़ा जसवां, पंडोगा और ईसपुर, बुधवार को बढेड़ा, कांगड़, समनाल, हरोली, सैंसोवाल, रोड़ा और धर्मपुर लोअर एण्ड अप्पर, वीरवार को बदौड़ी, कनेटी, हरोली, पालकवाह, पंजावर, दौलतपुर और खड्ड, शुक्रवार को भदसाली, सलोह और घालूवाल, शनिवार को हीरानगर, साहूवाल, दुलैहड़, बिड़ाववाल, भदियारन, गौंदपुर बूल्ला, गौंदपुर जयचंद, सिंगा, बीटन, बोलेवाल, ललड़ी, मनुवाल, नंगल कलां, नंगल खुर्द, टाहलीवाल, गुरपलाह, बाथू, बाथड़ी, नंगल भटखुर्द, पालकवाह इत्यादि क्षेत्रों, रविवार को पंजियाणा, बालीवाल, पूबोवाल, कुठार बीत, पोलियां बीत, मलूवाल, छेत्रां, हीरां थड़ा, थकारन, मकोटखड़, चांदपुर, कनेटी और बदोड़ी अप्पर में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाएगी जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा।

इसी प्रकर मैसर्ज सुगम गैस सर्विस रक्कड़ कॉलोनी द्वारा मंगलवार जलग्रां, चताड़ा, अप्पर बहडाला, बहडाला मार्किट, खुड और तनोली, बुधवार को देहलां, मैहतपुर, बसदेहड़ा, जखेड़ा, भटोली, मोरवार और बनगढ़, वीरवार को रायपुर सहोड़ा, रायपुर ब्ररे, बरसाड़ा, अजौली, बीनेवाल, पूना, माजरा, मलूकपुर और सनोली, शुक्रवार को छत्रपुर ढाडा, ट्रक यूनियन, सब्जी मण्डी, विश्कर्मा मंदिर, वीरबाड़ा चौक, संतोषगढ़, भड़ोलियां कलां, बडैहर, जोड़ाववाल, सासन, पेखूबेला, टर्मिनल, लम्बलेहड़ा, उदयपुर, चढ़तगढ़, शनिवार को बसोली, मदनपुर, लमलैहड़ी, सल्ली, बल्हखालसा, चंगर, नाले, पीरनिगाह, मसियाणी, सल्ली तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों और इसके आस-पास के क्षेत्रों, रविवार को रक्कड़ कॉलोनी और प्रतिदिन मांग के अनुसार सभी क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा।

उन्होंने बताया कि मैसर्ज हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटड अम्ब द्वारा सोमवार को अलोह, किन्नू, थनिकपुरा, भरवाईं, बेहड़, लोअर भंजाल, सलोह बेरी, जोह, पिरथीपुर निचला, भगूटी मोहल्ला और स्थानीय अम्ब, मंगलवार को दिलवां, दियाड़ा, हम्बोली, सेरी, बेहड़ी, दौलतपुर, डंगोह, उपरी पिरथीपुर, भद्रकाली, अभयपुर, फतेहपुर, चुरूड़ू, ब्रहमपुर, कलरूही, अठवां और स्थानीय अम्ब, बुधवार को ढांड्री, बेहड़ जसवां, नकड़ोह, रामनगर, रामपुरा, कुठेड़ा, विल्लू दी तलाई, कैलाश नगर, उपरी एंड निचला बनेहड़ा, उपरी भंजाल, अमलैहड़, सुकांली, कटौहड़ कलां, कटौहड़ खुर्द, पक्का परोह और स्थानीय अम्ब, वीरवार को नैहरी, नैहरी नौरंगा, नैहरी खालसा, संतो टिल्ला, डुक्की, गुजरेहड़ा, पठियार, लंगना, ज्वार, राजपुरा जसवां, लहाड़ा, मसलाणा, मैड़ी, सनोह, कुनेरन, थाथा बड, जीतपुर बेहड़ी और खड्ड, शुक्रवार को मुबारिकपुर, कांशीपुर, शिवपुर, बन्ने दी हट्टी, प्रभा, सलोई, कुहारछन्न, बसंतपुरा, बेहड़, बाली, छन्नी देवी, चोवार, झिझर, लोहारा, भगडाह, अम्बा दा पधर, अरडोह, अरनवाल, गुटेर, मंदोली, मावा लोहारा, ब्रिजंल, सपोरी, छतबड़, गजोह, नोहन, सथड़ू, अम्ब टिल्ला, अडोह, कनयारी, राजपुरा, जसवां, अकरोट, बागड़ू, धार गुजरां, टयाही, चकसरायं, सरोई, जबेहड़, लदेड़, लदरां, लदेहड़ चौक, घरोटा, सूरी, पलोह, गौंदपुर, कोटला, जंगोर, पनगाह, मंझियार, पपेहड़ी, पिपलू, गंथरूर, रपोह मिसरां, रपोह मछलियाणा, जम्बाड़, पोलियां परोहितां, नलोह, हलेड़, पोलियां जसवाला, मनसोह, टिक्करी, झंगोली और टिब्बी, शनिवार को अंदौरा अप्प एंड लोअर, टलबाल बदूं, कुठियाड़ी, नंदपुर, ठठल, थड़ा, लडोली, पंजोआ, कुठेड़ा खैरला, अंदौरा रोड़ और स्थानीय अम्ब में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

इसी प्रकार मैसर्ज हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटड गैस एंजैसी, मैहतपुर द्वारा सोमवार को एनएसी मैहतपुर, बसदेहड़ा, देहलां लोअर एंड अप्पर, अजौली, टाहलीवाल और नंगल बट्ट खुर्द, मंगलवार को एनएसी मैहतपुर, बसदेहड़ा, औद्योगिक क्षेत्र, दुलैहड़, हीरानगर, बालेवाल, बीद्रवाल, छेत्रां, बीटन, भडियारन, गौंदपुर बूल्ला, गौंदपुर जयचंद, बेहली, बाथू और शिव मंदिर, बुुधवार को जखेड़ा, बनगढ़, मोरबाड़, भटोली, मैहतपुर गांव, मनुवाल, नंगलकलां, नंगल खुर्दललड़ी, कुंगड़त, हीरनथारन, पूबोवाल, थकारन, कुठार, पलियां, मालूवाल और मंझारन, वीरवार को एनएसी मैहतपुर, बसदेहड़ा, रायपुर, चंगर हण्डोला, टाहलीवाल, नंगलकलां, बट्ट खुर्द और बट्ट कलां, शुक्रवार को सनोली, माजरा, बीनेवाल, मलूकपुर, पूना, बहडाला, चताड़ा, जलग्रां, भड़ोलियां कलां, बडैहर, जोड़ोवाल, सासन, लमलेहड़ा, चढ़तगढ़, खानपुर, फतेहपुर, ननग्रां और उदयपुर, शनिवार को बीटन, झखेवाल, सिंगा, टाहलीवाल, बट्ट खुर्द, बाथू, गुरूपलाह और बाथड़ी घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मैसर्ज दीपक गैस सर्विस, संतोषगढ़ द्वारा सोमवार को न्यू बस अड्डा के नजदीक, वार्ड नम्बर-4, वार्ड नम्बर-4, वार्ड नम्बर-5, वार्ड नम्बर-7, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, नंगल खुर्द और मनुवाल, मंगलवार को रविदास मंदिर, वार्ड नम्बर-5, वार्ड नम्बर-8, वार्ड नम्बर-9, वार्ड नम्बर-3, लालुवाल, दुलैहड़, भडियाड़ा, गौंदपुर बूल्ला, गौंदपुर जयचंद, साहूवाल, बोलेवाल, मल्लूवाल और हीरा नगर, बुधवार को कन्या सरकार महाविद्यालय, वार्ड नम्बर-2, वार्ड नम्बर-1, वार्ड नम्बर-3, वार्ड नम्बर-6, ललड़ी, कुगड़त, डग्गा, हीराथड़ा, बडेवाल, पूबोवाल अड्डा, पूबोवाल गांव, कुठार बीत, पोलियां और छतेहड़ बिड़ेवाल, वीरवार को वीरभद्र चौक, वार्ड नम्बर-1, खानपुर, ननगाड़ा पखबाला, डाडा, छत्रपुर, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, जटपुरा, बट जगीरा और बट खुर्द, शुक्रवार को गुपहा, कालूवा बाथड़ी, टाहलीवाल, सनोली, माजारा, राजपुर बस्ती, पंजपीर मंदिर, रामलीला मैदान, मलूकपुर, बीनेवाल, पूना, अजौली मोड़, आर्यन इलकलेव और हिमालय कॉलोनी, शनिवार को सिल्वर रॉक पैलेस, वार्ड नम्बर-8, वार्ड नम्बर-9, वार्ड नम्बर-6, वार्ड नम्बर-5, न्यू कॉलोनी, सैणी मोहल्ला, अमराली, बीटन झखेवाल, सिंगा, टब्बा बस स्टैंड, सिंगा गांव, अप्पर बाथू, शिव मंदिर, मोहल्ला रोड़ और सत्संग घर में घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा। इसी प्रकार आर्यन इंडियन ग्रामीण वितरक, बड़ूही द्वारा सोमवार को चौकी मंदिर, जोल, बैरियां, भलौण, बथुआ, सोहारी, टकोली, भिण्डला, अम्बेड़ा और तमलेहड़ा, मंगलवार को टकारला, ढंडारी, नंदपुर, ठठल और बेहड़ जसवां, बुधवार को बड़ूही, चुरूड़ू, बहेड़ी और सेरी, वीरवार को धुसाड़ा और सलूरी, शुक्रवार को पोलियां स्तोथर, दियाड़ा और दिलवां, शनिवार को भिड़ा और हम्बोली घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

इसी प्रकार इंडियन गैस सर्विस माता श्री चिन्तपूर्णी द्वारा नारी, चिन्तपूर्णी और ज्वाल, मंगलवार को डूहल, भट्टवलां, बंगवलां और किन्नू, बुधवार को धर्मशाल, महंता खास, गिंडपुर और मलां, वीरवार को बडामना, बेहड़ा और भटेड़, शनिवार को धर्मशाला, महंता और खरोह, शनिवार को घंगरेट, कहानपुर, छपरोह और चिंतपूर्णी मेंघरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा। इसी प्राकर भारत गैस सर्विस चिन्तपूर्णी द्वारा बुकिंग के आधार पर सोमवार को अम्बोटा, अम्बोआ, मावा कहोला, नंगल, घनारी, दियोली, सघनेई, दौलतपुर चौक, डंगोह खास, मंगलवार को ब्रहमपुर, गौंदपुर, बनेहड़ा, कुनेरन, करलूई, भंजाल, मुबारिकपुर, दौलतपुर चौक, बबेहड़, तलवाड़ा रोड़, निचला पिरथीपुर, डंगोह खुर्द, बुधवार को अभयपुर, भद्रकाली, फतेहपुर, नकड़ोह, सुंकाली, अमलैहड़, नारी, जोलो दी बड़, कैलाशनगर, दौलतपुर चौक, चिंतपूर्णी, धर्मशाला महंता, अप्पर पिरथीपुर और डंगोह खास, वीरवार को बबहेड़, बीयापुर, रायपुर मरवाड़ी, गनू, मडबाड़ा, भखेपुर, सधयाणी, दौलतपुर चौक, चलेट, भद्रकाली रोड़, डंगोह खुर्द और बैंक घर, शक्रवार को सलोह बेरी, जोह, बेह, घंगरेट, कानपुर, मुबारिकपुर रोड़, डंगोह खास और डंगोह खुर्द, शनिवार को पिरथीपुर, मैदानगढ़, बैंक घर, जोह, फकरोटी, दौलतपुर चौक, चिन्तपूर्णी और भद्रकाली रोड़ घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

उन्होंने बताया कि भारत गैस सर्विस बाबा बड़भाग सिंह द्वारा सोमवार को कुठेड़ा खैरला, अम्ब, अंदौर और भंजाल, मंगलवार को मैड़ी, पोलियां, परोहितां, ज्वार, नेरी, पतेहड़, सपौड़ी, गगोह, अम्ब टिल्ला, लोहारा और सलोई, बुधवार को रिपोह, चक्कसरायं, पंजोहा, थड़ा, ठठल, नंदपुर, दुसाड़ा और बड़ूही, वीरवार को मझियाड़, जुबेहड़, सूरी, लंदेड़, सोहारी, भलौण, जोल और चौकीमन्यार, शुक्रवार को मैड़ी, चिन्तपूर्णी, अम्ब और भंजाल, शनिवार को बौल, खुरवाईं, थानाकलां, छपरोह, कुरियाला और इरनियाला में घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

हिमाचल: अंग्रेजी शिक्षकों की परीक्षा 3 अप्रैल को

हमीरपुर:  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने अंग्रेजी शिक्षकों पोस्ट कोड-26002 की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 3 अप्रैल को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

हिमाचल: सहायक स्टाफ नर्स के पदों में बढ़ोतरी; अब भरे जाएंगे 508 पद

हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के माध्यम से भरे जा रहे सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के पदों की संख्या में 118 की बढ़ोतरी की गई है। अब आयोग सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के कुल 508 पदों पर भर्ती करेगा।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 10 फरवरी को जारी आयोग के विज्ञापन में पोस्ट कोड-26004 के तहत सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के 390 पद विज्ञापित किए गए थे। लेकिन, अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशालय से 118 और पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसलिए, अब इन पदों की संख्या बढ़कर 508 हो गई है।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के अन्य नियम और शर्तेंं यथावत रहेंगी।

स्थगित

हमीरपुर में 20 को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

हमीरपुर: एसडीएम कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत 20 मार्च को एनआईटी के निकट खसग्रां में प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से इन्हें स्थगित करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट की नई तिथि जल्द ही निर्धारित कर दी जाएगी।

नवोदय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची तैयार कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पूर्ण की जाएगी, जिसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए – जयराम ठाकुर

शिमला: ​हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज राजनीति के सबसे तल्ख और आक्रामक तेवरों के साथ हुआ, जहां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घेराबंदी करते हुए सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन के जरिए सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। इस हंगामेदार माहौल के बीच विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर सदन के भीतर और बाहर पिछले तीन वर्षों से बार-बार असत्य और भ्रामक बयान देने का गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को नियम 75 के तहत विशेषाधिकार हनन (प्रिविलेज मोशन) का नोटिस सौंपा। मीडिया से बात चीत करते हुए जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता की अपेक्षा की जाती है, परंतु वर्तमान सरकार लगातार संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। राज्यपाल के पद और उसकी गरिमा का सम्मान है लेकिन सरकार की न कोई उपलब्धियाँ हैं और न ही कोई तथ्य है। विपक्ष ने अपने दावों को पुख्ता करने के लिए आंकड़ों का एक चिट्ठा पेश करते हुए सरकार की प्रमुख योजनाओं की पोल खोल दी, जिसमें सबसे बड़ा प्रहार महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि देने के वायदे पर किया गया।  विपक्ष का तर्क है कि सरकार द्वारा बताए गए 35,687 लाभार्थियों और 7.42 करोड़ के कुल खर्च के बीच का गणित ही आपस में मेल नहीं खाता, क्योंकि वास्तविक गणना के अनुसार प्रति माह का खर्च 5.35 करोड़ के करीब बैठता है, जिससे यह साफ झलकता है कि लाभार्थियों को मात्र दो महीने से भी कम की राशि दी गई है जबकि प्रचार-प्रसार पर करोड़ों लुटाए जा रहे हैं।

इसी प्रकार, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 4,131 अनाथ बच्चों में से केवल 114 बच्चों को ही शैक्षणिक भ्रमण का लाभ मिलना और शेष लगभग 4,000 बच्चों को उपेक्षित रखना सरकार की संवेदनशीलता पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करता है। कृषि क्षेत्र में ऑर्गेनिक फार्मिंग और गोबर खरीद योजना की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि मात्र 0.18 प्रतिशत किसानों का योजनाओं से जुड़ना और साल भर में एक किसान को गोबर खरीद के नाम पर औसतन मात्र 862 रुपए का भुगतान मिलना सरकार की नीतियों को एक भद्दा मजाक साबित करता है। सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का ध्यान जनहित के वास्तविक कार्यों से अधिक विज्ञापनों और होर्डिंग्स के जरिए अपनी छवि चमकाने पर केंद्रित है, जबकि धरातल पर योजनाएं पूरी तरह विफल और नगण्य साबित हो रही हैं।

सदन में केंद्र सरकार की ओर से मिल रही वित्तीय सहायता का तुलनात्मक विवरण रखते हुए जयराम ठाकुर ने रेखांकित किया कि मोदी सरकार ने हिमाचल को ‘रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट’ के तहत 89 हजार करोड़ रुपए की भारी-भरकम मदद दी है, जो पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार के 18 हजार करोड़ के मुकाबले पांच गुना अधिक है, और इसके बावजूद प्रदेश सरकार अपनी विफलताओं का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने का प्रयास कर रही है।  जयराम ठाकुर ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि वे मुख्यमंत्री के हर उस झूठ का पर्दाफाश करेंगे जो सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है, और अब सबकी नजरें विधानसभा अध्यक्ष के उस निर्णय पर टिकी हैं जो इस महत्वपूर्ण प्रिविलेज मोशन की दिशा तय करेगा।

आंकड़ों के जरिए घेरा, कहा, होर्डिंग्स से नहीं, ठोस बजट और नीयत से होता है जन कल्याण

​नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे केवल विज्ञापनों और होर्डिंग्स तक सीमित सरकार करार दिया है। जयराम ठाकुर ने अपनी पिछली भाजपा सरकार और वर्तमान कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का विस्तृत तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार चंद योजनाओं का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि हकीकत में ये योजनाएं पूर्ववर्ती योजनाओं के ही बदले हुए नाम हैं जिनमें फंड को डायवर्ट कर वाहवाही लूटने की कोशिश की जा रही है। जयराम ठाकुर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उनकी सरकार के समय ‘सहारा योजना’ के तहत 22 हजार लाभार्थियों पर लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक, ‘हिम केयर योजना’ में 4.70 लाख लाभार्थियों पर लगभग 500 करोड़ रुपये और ‘गृहिणी सुविधा योजना’ के तहत 4.80 लाख परिवारों को लाभ पहुँचाने हेतु 170 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, वहीं ‘वृद्धावस्था पेंशन’ में आयु सीमा घटाकर 7.8 लाख लोगों को जोड़ते हुए 1300 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट खर्च किया गया था। इसके विपरीत, सुक्खू सरकार की ‘सुख शिक्षा योजना’ (21,329 लाभार्थी, 22 करोड़ बजट), ‘सुख सम्मान निधि-1500 रुपए’ (35,687 महिला लाभार्थी, 7.42 करोड़ बजट), ‘सुखाश्रय योजना’ (4,131 लाभार्थी, 25.79 करोड़ बजट) और ‘राजीव गांधी स्टार्टअप योजना’ (मात्र 56 लाभार्थी, 4 करोड़ बजट) जैसी योजनाओं का कुल बजट महज 59.21 करोड़ रुपये है और कुल लाभार्थी संख्या भी मात्र 61,203 तक सीमित है, जो भाजपा काल की लाखों लाभार्थियों वाली योजनाओं के मुकाबले नगण्य है।

जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जहां उनकी सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली से 65 लाख लोगों को राहत दी, 35 लाख महिलाओं को बस किराए में छूट दी और 45 लाख लोगों का पानी का बिल माफ किया, वहीं वर्तमान सरकार वात्सल्य योजना (अप्रैल 2022) और मदर टेरेसा मातृ संबल योजना (2016) जैसी पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर जनता के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनमंच के माध्यम से 52 हजार शिकायतों का समाधान करने वाली व्यवस्था को ठप कर दिया गया है और अब सरकार केवल प्रचार के दम पर सत्ता चलाने का झूठा प्रयास कर रही है, जबकि धरातल पर न तो पर्याप्त बजट है और न ही लाभार्थियों तक वह लाभ पहुँच पा रहा है जिसका दावा किया जा रहा है।

शिमला: राज्यपाल से नौणी व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने भेंट की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों में शोध और विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को उच्च शिक्षा को मजबूत करने और विद्यार्थियों में नवाचार व कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा को वैश्विक स्तर के अनुसार बनाना आवश्यक है। युवाओं के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन मूल्यों आधारित शिक्षा, कौशल विकास और शोध आधारित शिक्षा से चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाते हैं। विद्यार्थियों को जिम्मेदार, कुशल और जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा में नवीन पद्धतियों का समायोजन करने और प्रदेश के विकास में युवाओं का योगदान सुनिश्चित करने को कहा।
लोक भवन में राज्यपाल से यूएई और भारत में ‘स्पेशल एन्वाय’ कनिका चौधरी ने भी भेंट की।
बैठक में उन्होंने भारत और यूएई के मध्य व्यापार, निवेश, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के बारे में अपने विचार साझा किए।
राज्यपाल ने भारत और यूएई के बढ़ते संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि नए सहयोग के क्षेत्रों की तलाश करनी चाहिए, जिससे आर्थिक विकास हो सके। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन, बागवानी और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर भी बल दिया।
उन्होंने वैश्विक संबंधों को मजबूत करने, ज्ञान का आदान-प्रदान, नवाचार और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के संवाद से राज्य में नई संभावनाओं के अवसर सृजित होंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल भी उपस्थित थे।