प्रतिभा सिंह बोलीं- इंटक की मांगों को स्वयं रखूंगी सरकार के समक्ष

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इंटक को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को वह स्वम् सरकार के समक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि इंटक कांग्रेस का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अग्रणी सगंठन है जो हमेशा ही कामगारों व श्रमिकों के कल्याण के प्रति समर्पित रहता है। 

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के 107 वीं राज्य स्तरीय कार्यकारणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही आम व गरीब लोगों,कामगारों व श्रमिकों  के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आगे भी देंगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मनरेगा कांग्रेस की एक बहुयामी योजना थी,जिसे वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार कमजोर करने में तुली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ लोगों के साथ खड़ी है।

इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में इंटक बहुत ही मजबूती से आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में इंटक को पूरा मान सम्मान देते हुए संगठन को मजबूत करने में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वर्तमान सरकार भी इसे पूरा महत्व देगी। उन्होंने कहा कि जो मांग पत्र उन्होंने उन्हें दिया है उसे अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला को देंगे। उन्होंने इंटक को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।

संजय दत्त ने कहा कि देश मे अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं,इसलिए उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश विधानसभा चुनावों में इंटक ने अपनी एकजुटता के साथ कांग्रेस की जीत के लिये कार्य किया,ठीक उसी प्रकार उन्हें लोकसभा चुनावों में भी करना होगा। उन्होंने कहा कि देश मे भय और घृणा की राजनीति दूर करने व लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना बहुत ही जरूरी है इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने इंटक की सभी मांगो को प्रस्तुत करते हुए कहा कि श्रम कामगार बोर्ड के तहत मनरेगा के मजदूरों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है जिसे तुंरत बहाल किया जाना चाहिए।

बैठक में जगत राम शर्मा,सीता राम सैनी, उमेश शर्मा,सोहन वर्मा,रूप सिंह,वाई पी कपूर,जगतार सिंह, राहुल महेरा, पूर्ण चंद,जसविंदर, खिमी राम चौहान, श्याम ठाकुर,प्रेम लाल भाटिया,सोहन वर्मा,डीडी कौशल,जितेंद्र गुप्ता, नरेंद्र चंदेल,चुनी लाल गर्ग के अतिरिक्त प्रदेशभर से आये सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed