कांग्रेस ने फूंके खालिस्तान के झंडे, विक्रमादित्य सिंह बोले-सरकार इस मामले को गंभीरता से ले, हिमाचल की एकता और अखंडता पर कोई समझौता नहीं हो सकता

– विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडे लगाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण

शिमला: धर्मशाला विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे और पोस्टर लगाने पर उग्र हुई कांग्रेस ने रविवार को उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं ने खालिस्तान के झंडे फूंके।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडे लगाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में शांत और देव संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। पिछले 2 साल से जिस तरह से प्रदेश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होता है, परीक्षा रद्द होती है, उसी रोज शाम को भाजपा के एक मंत्री और डीजीपी नाटी डालते हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार और अफसर कितने गंभीर हैं। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आशंका जताई कि हो सकता है कि कुछ सत्ताधारी लोगों द्वारा ही जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हों। प्रदेश में जिस तरह से पुलिस भर्ती रद्द की गई, पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, गैस सिलेंडर के मूल्य बढ़ रहे हैं, सरिया, सीमेंट और महंगाई आसमान छू रही है, ऐसे में लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भी इस तरह की हरकत की जा सकती है। ऐसे में इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई लोगों के सामने आए।उन्होंने कहा कि जांच सीबीआई या एनआईए से होनी चाहिए

सम्बंधित समाचार

Comments are closed