हिमाचल: केजरीवाल मण्डी से कल फूंकेंगे सियासी बिगुल

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जहाँ शिमला के नगर निगम चुनाव जल्द होने वाले हैं वहीं प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं। ऐसे में अब दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी की नजर भी हिमाचल प्रदेश पर टिकी है। आपने हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हिमाचल में चुनावी शंखनाद के लिए पार्टी ने मण्डी को चुना है, जहां बुधवार 6 अप्रैल को आगामी चुनावों के लिए सभा कर सियासी बिगुल फूंकेंगे। मण्डी में आप का रोड शो होगा जिसमें पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत पार्टी के कई नेता मौजूद होंगे। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर आप में शामिल हुए हैं। जबकि भाजपा के ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं की संख्या काफी कम है जो हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के मण्डी से होने वाले शंखनाद को देखते हुए कांग्रेस भी सतर्क हो गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed