ब्लॉग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन आमंत्रित

मण्डी: बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर-मंडी ने समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत नगर निगम मंडी के पैलेस-2 वार्ड के मट्ट-1 आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए स्थानीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार 25 मार्च तक अपने आवेदन कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर में जमा करवा सकती हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेन्द्र सैणी ने बताया कि इस पद के लिए साक्षात्कार 28 मार्च को प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय मंडी में आयोजित किया जाएगा। चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय के अनुसार प्रतिमाह 10,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी और अभ्यर्थी की आयु 25 मार्च 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के फीडर एरिया में दर्ज होना आवश्यक है तथा परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (10+2) पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां जमा करवानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर के कार्यालय दूरभाष 01905-225540 या संबंधित पर्यवेक्षक अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं

ज़िला परिषद सोलन के वार्डों का परिसीमन अंतिम रूप से अधिसूचित

सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़िला परिषद सोलन के संख्या 1 से 17 तक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) को वर्ष 2026 में होने वाले सामान्य निर्वाचन के लिए अंतिम रूप से अधिसूचित कर दिया है।

अधिसूचना के अनुसार ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 1 दाड़ला में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा बेरल, चाखड, दाड़ला, रौडी, बरायली, दसेरन, क्यारड, ग्याणा, कशलोग, कोटलू, मांगल, बागा, मांगु, नवगांव, पारनु, संघोई, सन्याड़ी मोड और सेवड़ा चण्डी को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 2 धुन्धन में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा हनुमान बड़ोग, बखालग, बलेरा, साई, बड़ोग, बसन्तपुर, धुन्धन, कुंहर, जघून, मटेरनी, पट्टा, घनागूघाट, सारमा, सरयांज, शहरोल, सूरजपुर, दांवटी और दानोघाट को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 3 भूमती में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा सरली, भूमती, सानण, चम्यावल, समोग, डुमैहर, बनोह, मान, पलानियां, चईयां धार, रोहांज जलाना, देवरा, कोटली, पलोग, खनलग, दधोगी, बातल, कुनिहार और कोटी को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 4 वाकना में विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम सभा कनैर, जधाणा, ममलीग, सतड़ोल, सायरी, काहला, कोट, वाकना, पौधना, छावशा, देलगी और क्वारग को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 5 दंघील में विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम सभा सिरीनगर, मही, बीशा, सैंज, तुन्दल, बांजणी, सकोडी, चायल, नगाली, झाजा, हिन्नर, रहेड़, दंघील और बाशा को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 6 सलोगड़ा में विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा बसाल, जौणाजी, कोठों, ओच्छघाट, पड़ग, सलोगड़ा, सन्होल, सेरी, शामती, नौणी मझगांव, शमरोड़, डांगरी, आंजी, सपरून, मशीवर, सेर बनेड़ा और धरोट को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 7 चेवा में विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा अन्हेच, बड़ोग, सुल्तानपुर, भोजनगर, बोहली, चामत भडेच, चेवा, देवठी, रणों, काबाकलां, नेरीकलां, शडियाणा, तोप की बेड़, कोरों, भारती, जाडली, कक्ड़हट्टी, पट्टाबरावरी, जाबल जमरोट और हरिपुर को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 8 धर्मपुर में विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम सभा आंजी मातला, बनासर, मेहलों, चम्मों, धर्मपुर, गुल्हाड़ी, हुडंग, जाबली, कोटी नाम्ब, प्राथा, रौडी, कोटला और नरायणी को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 9 टकसाल में विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम सभा चामियां, गनोल, गडखल सनावर, कसौली गडखल, सनवारा, कोट, नाहरी, निचली गांगुडी, जंगेशु, टकसाल, अम्बोटा, कामली और कोटबेजा को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 10 दाड़वा में विकास खण्ड पट्टा की ग्राम सभा कृष्णगढ़, बढलग, बाड़िया, भावगुडी, बुघार कनैता, चण्डी, दाड़वा, ढकरियाणा, घड़सी, गोयला, जाडला, मन्ढेसर और जगजीत नगर को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 11 मंधाला में विकास खण्ड पट्टा की ग्राम सभा बरोटीवाला, सूरजपुर, हरिपुर संढोली, गुल्लरवाला, भटोलीकलां, नालका, कालुझिण्डा, मंधाला, पट्टानाली, कैंडोल, सौडी और साई तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा थाना को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 12 खेड़ा में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा ढेला, लेही, किशनपुरा, गुरूमाजरा, नन्दपुर, मलपुर, मानपुरा, सुनेहड़, लोधीमाजरा और खेड़ा को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 13 रडियाली में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा किरपालपुर, भाटियां, ढांगनिहाली, ढांग उपरली, मंझोली, गागुवाल, प्लासीकलां, रडियाली राजपुरा और बारियां को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 14 दभोटा में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा बरूणा, भोगपुर, माजरा, रेडु उपरला, गोलजमाला, कशमीरपुर, रिया, दभोटा, नवागांव, गुलाबपुरा, पंजैहरा और रत्योड़ को सम्मिलित किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 15 चमदार में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा चमदार, बधोखरी, बायला, छियाछी, दिग्गल, मनलोगकलां, चिल्लड, मटूली, लग, क्यारकनैता, भियूखरी, जयनगर, मलौण, कोहू और सौर को सम्मिलित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 16 बवासनी में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा बवासनी, लूनस, नन्ड, रामशहर, धरमाणा, डोली, बेहडी, कोइडी, पोले दा खाला, रतवाड़ी, सरौर, चडोग और मित्तियां को सम्मालित किया गया है।

ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 17 बगलैहड में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा बेरछा, घोलोंवाल, जगतपुर, जोघों, जुखाडी, करसौली, खिल्लियां, कुण्डलु, बाहा, मस्तानपुर, मलैहणी, घड़याच, बघेरी, जगनी और बगलैहड़ को सम्मिलित किया गया है।

दिलीप सिंह द्वारा स्मार्ट मीटर के सम्बन्ध में प्रस्तुत व आधारहीन एवं भ्रामक – प्रदेश विद्युत बोर्ड

हिमाचल : प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने हाल ही में सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत जौणाजी में 27 फरवरी, 2026 को आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में एक व्यक्ति दिलीप सिंह द्वारा स्मार्ट मीटर और बिजली के खंबे के बारे में उठाई गई समस्या के सम्बन्ध में स्पष्ट किया है कि दिलीप सिंह द्वारा उठाए गए दोनों प्रश्न निराधार एवं वास्तविकता से कोसो दूर हैं।

बोर्ड के प्रवक्ता ने शिमला से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि दिलीप सिंह ने 12000 रुपए के असामान्य विद्युत बिल का जो हवाला उक्त कार्यक्रम में दिया था, वास्तविकता में वह घरेलू उपभोक्ता संख्या 100001070839 का विद्युत बिल है। यह बिल दिसम्बर, 2024 से जनवरी, 2026 तक (14 माह) का बकाया है और देय न होने के कारण यह अब बढ़कर 13906 रुपए हो गया है।

बोर्ड ने प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि यह उपभोक्ता पहले से ही बिल न भरने वालों की श्रेणी में बड़ा डिफाल्टर है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस उपभोक्ता का बिल, 12 महीने से देय था। इसे उपभोक्ता ने करीब 12 माह के बाद 23 दिसम्बर, 2024 को भरा। उस समय भी यह बिल 12825 रुपए था। यह बिल नवम्बर, 2023 से नवम्बर, 2024 तक का देय था। बाद में उपभोक्ता के इसी घरेलू कनेक्शन पर मई, 2025 में स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के उपरांत भी इस उपभोक्ता ने अभी तक अपना विद्युत बिल नहीं भरा। यही बकाया बिल दिसम्बर, 2024 से जनवरी 2026 तक लगभग 14 महीने की अवधि का 13,906 रूपए हो गया है।

उन्होंने कहा कि नियमानुसार बिल न जमा करने के कारण 3 दिसम्बर, 2025 को जारी नोटिस के आधार पर 22 जनवरी, 2026 को इस उपभोक्ता की बिजली अस्थाई रूप से काट दी गई।

विद्युत बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि उक्त व्यक्ति दिलीप सिंह द्वारा न केवल विभिन्न तथ्यों को छुपाया गया अपितु भ्रामक जानकारी प्रदान कर सभी को गुमराह भी किया गया।

उन्होंने कहा कि इस उपभोक्ता के नाम पर अन्य दो घरेलू तथा एक व्यावसायिक मीटर भी बोर्ड द्वारा स्थापित किए गए हैं। इन सभी का विद्युत बिल भी लम्बे समय से बकाया है।

उन्होंने विद्युत बोर्ड की ओर से विस्तृत रूप से इन कनेक्शनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसी उपभोक्ता के नाम पर घरेलू मीटर संख्या 100001082706 का विद्युत बिल जून, 2023 से बकाया है। इसी तरह दूसरे घरेलू कनेक्शन मीटर संख्या 100001100409 का बिल दिसम्बर, 2024 के बाद अभी तक बकाया है। व्यावसायिक मीटर संख्या 100002174730 का विद्युत बिल भी आज तक बकाया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर यह सिद्ध हो रहा है कि उपभोक्ता दिलीप सिंह जानबूझ कर अपने बकाया बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं और सार्वजनिक मंच पर प्रदेश सरकार एवं विद्युत बोर्ड के विरुद्ध तथ्यहीन जानकारी रखकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि दिलीप सिंह द्वारा विद्युत खम्बों के बारे में भी गलत जानकारी प्रस्तुत की गई है। उन्होंने कहा है कि बोर्ड के अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच पर पाया गया कि विद्युत बोर्ड द्वारा स्थापित यह खम्बा सड़क के कोने पर लगभग 20 वर्ष से अधिक समय से है जबकि ऐसा प्रतीत होता है कि दिलीप सिंह ने अपना घर लोक निर्माण विभाग की सड़क और विद्युत खम्बे की ओर बढ़कर निर्मित किया है।

बोर्ड ने जनता से ऐसे व्यक्ति के तथ्यहीन वक्तव्य पर ध्यान न देने का आग्रह किया है।

प्रवक्ता ने कहा कि सभी को ऐसी अफवाहों से बचना चाहिए और सोशल मीडिया पर प्रस्तुत जानकारी की तथ्य परख जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के बारे में पूर्व में भी कुछ गलत तथ्य सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन सभी तथ्यों को जांच के उपरांत गलत पाया गया है और अधिकारिक तौर पर बोर्ड द्वारा इन पर स्पष्टीकरण भी दिया गया है।

मधुमेह से पीड़ित कोविड संक्रमित मरीजों के लिए दिशा-निर्देश जारी

हमीरपुर: नादौन अस्पताल में गठिया के रोगियों की जांच करेंगे एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर

नादौन :  रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई 8 मार्च को स्वास्थ्य विभाग और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के क्लिनिकल इम्युनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग के सहयोग से नागरिक अस्पताल नादौन में आर्थराइटिस (गठिया रोग) के रोगियों के लिए जांच एवं जागरुकता शिविर आयोजित करने जा रही है।

एसडीएम एवं रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई के अध्यक्ष निशांत शर्मा ने नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे 8 मार्च को नादौन अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें तथा एम्स बिलासपुर से आने वाली विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को हरसंभव सहयोग प्रदान करें।

एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की है।

हमीरपुर: बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 12 को

हमीरपुर : एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 12 मार्च को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17,500 रुपये से लेकर 23,500 रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

हमीरपुर: लंबलू के पास 20 मार्च तक बंद रहेगी मुख्य सड़क

हमीरपुर : हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के सुदृढ़ीकरण के कार्य के चलते यह मुख्य सड़क लंबलू के पास 20 मार्च तक बंद रहेगी।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एडीसी एवं कार्यकारी जिलाधीश अभिषेक गर्ग ने बताया कि हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के सुदृढ़ीकरण के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस मुख्य मार्ग पर लंबलू के पास वाहनों की आवाजाही 20 मार्च तक बंद की गई है। इस दौरान हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाले वाहन लंबलू से डायवर्ट होकर डुघली, डबरेड़ा और नुहाड़ा से होते हुए कैहरवीं चौक पर मुख्य सड़क तक पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार भोरंज की ओर से आने वाले वाहन भी कैहरवीं चौक से नुहाड़ा, डबरेड़ा और डुघली से होते हुए लंबलू में मुख्य सड़क तक पहुंच सकते हैं।

बिलासपुर: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

बिलासपुर: 17 मार्च से 23 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले के सफल आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर लुहणु मेला मैदान तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद बिलासपुर के अधिकारियों को शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग पर सड़कों से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा पूरे मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहें।

इस दौरान उपायुक्त ने लुहणु मेला मैदान का भी निरीक्षण किया और मेले से संबंधित सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अखाड़ा मैदान का निरीक्षण करते हुए बताया कि अखाड़ा मैदान का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और यहां आयोजित होने वाली पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल शक्ति विभाग को मेला स्थल पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने हॉकी मैदान का भी निरीक्षण किया, जहां इस बार जल स्तर बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर दलदल की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने नगर परिषद बिलासपुर को निर्देश दिए कि मेले के आरंभ होने से पूर्व मैदान की स्थिति को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि आगंतुकों और प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बिलासपुर: मंत्री राजेश धर्माणी राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं करेंगे शिरकत

बिलासपुर: एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च को प्रातः 11 बजे राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी किन्हीं प्रशासनिक कारणों से शामिल नहीं होंगे।

शिमला: प्रदेश सचिवालय से धोबी घाट तक 'नो पार्किंग जॉन' घोषितला में नो पार्किंग जोन घोषित

कुल्लू: ढालपुर चौक से प्रेस क्लब क्षेत्र तक यातायात को सुचारू बनाने को नई पार्किंग और नो-पार्किंग जोन की अधिसूचना जारी

कुल्लू: जिला दंडाधिकारी कुल्लू, श्री अनुराग चंद्र शर्मा (IAS) ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 117 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ढालपुर चौक से प्रेस क्लब क्षेत्र तक यातायात को सुचारू बनाने के लिए नई पार्किंग और नो-पार्किंग जोन की अधिसूचना जारी की है । यह व्यवस्था प्रारंभिक तौर पर 04 अप्रैल 2026 तक 30 दिनों की अवधि के लिए लागू की गई है।

इस के तहत गुप्ता न्यूज एजेंसी से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक 12 ऑटो रिक्शा के लिए और एसपी कार्यालय से पशुपालन विभाग के गेट तक 45 दोपहिया वाहनों के लिए सशुल्क पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं । पशुपालन विभाग के मुख्य द्वार से जिला कोर्ट द्वार तक सामान्य जनता के 10 वाहनों के लिए, कोर्ट गेट से डीसी ऑफिस तक के 73 मीटर के क्षेत्र को विशेष रूप से 15 अधिवक्ता वाहनों के लिए आरक्षित किया गया है।डीसी चौक से पहली केमिस्ट शॉप तक 12 वाहनों के लिए, पहली केमिस्ट शॉप से क्षेत्रीय अस्पताल मुख्य द्वार तक नो पार्किंग ज़ोन , क्षेत्रीय अस्पताल मुख्य द्वार से 15 मीटर तक 5 ऑटो रिक्शा के लिए , पीएनबी एटीएम से आपातकालीन द्वार तक आपातकालीन वाहनों के लिए , आपातकालीन द्वार से 25 मीटर 8 ऑटो रिक्शा तथा प्रेस क्लब के सामने तीन हल्के वाहनों के लिए आरक्षित रहेंगे

अधिसूचना के अनुसार, सार्वजनिक सुविधा और आपातकालीन सेवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एटीएम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के आपातकालीन गेट तक के हिस्से को आपातकालीन वाहनों के लिए नि:शुल्क पार्किंग जोन घोषित किया गया है । इन पार्किंग सुविधाओं के संचालन, पर्यवेक्षण और उचित शुल्क निर्धारण की जिम्मेदारी कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू को सौंपी गई है । प्रशासन ने क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन और नगर परिषद को निर्देश दिए हैं कि वे आपातकालीन पार्किंग क्षेत्र का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें और सभी चिन्हित स्थानों पर आवश्यक साइन बोर्ड व लाइन मार्किंग लगवाएं । जिला प्रशासन ने इस अस्थायी व्यवस्था के संबंध में आम जनता से निर्धारित अवधि के भीतर आपत्तियां और सुझाव भी आमंत्रित किए हैं, जिसके बाद ही अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी

जिला कुल्लू में अनिवार्य शिक्षुता (Apprenticeship) पंजीकरण

कुल्लू:  प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय शिक्षुता समिति (DLAC) कुल्लू की बैठक जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू द्वारा की गई थी ।

इस बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी व निजी संगठनों और पात्र युवाओं को आधिकारिक शिक्षता पोर्टल (Apprenticeship Portal) पर पंजीकरण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि 30 से अधिक कर्मचारियों को वाली इकाइयों के लिए शिक्षु (Apprentices) रखना अनिवार्य है जो कि कुल कार्यबल का 2.5% में 15% होने चाहिए। 4 से 29 कर्मचारियों वाली इकाइयों को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। अनुबंध निर्माण और स्टाइपेंड (Stipend) दावों के लिए पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है। अनुपालन न करने पर आधिकारिक नोटिस जारी किए जा सकते हैं। आईटीआई पास-आउट और पात्र युवाओं को स्थानीय शिक्षुता भूमिकाएं सुरक्षित करने के लिए पंजीकरण करना चाहिए। इसमें स्थानीय संस्थानों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सहायता के लिए संपर्क सूत्र 94598-54295 पर संपर्क कर सकते हैं