


भाजपा सांसद कंगना के बयान पर माफी मांगे
शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अभद्र और निम्नस्तरीय टिप्पणी पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि यह केवल व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक शिष्टाचार और लोकतांत्रिक संस्कृति पर हमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की भाषा दिन-ब-दिन गिरती जा रही है, जो उनकी हताशा और बौखलाहट का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि कंगना रनौत की भाषा न केवल शर्मनाक है, बल्कि इससे पूरे हिमाचल प्रदेश की गरिमा को ठेस पहुंची है। “भाजपा को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या यही उनकी राजनीतिक संस्कृति है। क्या यही उनका असली चेहरा है।
विनय कुमार ने भाजपा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ की गई इस अभद्र टिप्पणी पर देश से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। “हम सड़कों पर उतरेंगे, भाजपा के हर सांसद का घेराव करेंगे और इस अहंकारी राजनीति को करारा जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगी। “यह केवल एक नेता का सवाल नहीं, बल्कि विचारधारा, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई है। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर अपमान का जवाब देने के लिए तैयार खड़ा है।
विधानसभा के अंदर व बाहर भाजपा का आचरण निंदनीय
विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के आचरण पर जबरदस्त प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने का ठेका ले रखा है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही प्रवेश द्वार तक नारेबाजी करना कोई विरोध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का सुनियोजित अपमान है। भाजपा एक खतरनाक परंपरा की नींव रख रही है, जहां बहस और तर्क की जगह शोर-शराबा और अराजकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विनय कुमार ने तीखे शब्दों में कहा कि यह वही भाजपा है जो लोकतंत्र की दुहाई देती है, लेकिन व्यवहार में लोकतंत्र का गला घोंटने से भी पीछे नहीं हटती। सदन के बाहर नारे लगाकर सुर्खियां बटोरना आसान है, लेकिन सदन के भीतर प्रदेशहित के मुद्दों पर जवाब देना इनके बस की बात नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह रवैया साफ दिखाता है कि वह जनता के मुद्दों से भाग रही है, और अपने राजनीतिक दिवालियापन को छुपाने के लिए ड्रामा कर रही है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा बहस और नीतियों का मंच है, न कि सस्ती राजनीति का अखाड़ा। भाजपा ने जिस तरह से सदन की गरिमा को चोट पहुंचाई है, वह प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात है। “जनता ने इन्हें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है, लेकिन ये उस जिम्मेदारी से भागकर केवल नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं।

मण्डी: जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु” कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसिज प्रीमियर वर्कशॉप फॉर आईएएस/एचपीएएस एस्पीरेंट्स का आयोजन आज डीआरडीए हॉल में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। इस अवसर पर अपूर्व देवगन ने कहा कि सिविल सेवाएं युवाओं के लिए देश और समाज की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सही दिशा, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ युवा इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए अनुशासन और धैर्य के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसके अनुरूप रणनीति बनानी चाहिए। नियमित अध्ययन, मॉक टेस्ट और उत्तर लेखन अभ्यास सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं को समय का सदुपयोग करने और समसामयिक विषयों पर मजबूत पकड़ बनाने की भी सलाह दी।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया “भविष्य सेतु” कार्यक्रम युवाओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस कार्यक्रम के तहत जिला मंडी के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
कार्यशाला में परिवीक्षाधीन अधिकारियों डॉ. जितेन्द्र चंदेल और डॉ. मनु वर्मा ने अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, उत्तर लेखन कौशल, समय प्रबंधन तथा वैकल्पिक विषय के चयन सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नियमित अध्ययन, समसामयिक घटनाओं की जानकारी तथा उत्तर लेखन के निरंतर अभ्यास पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान डाउट क्लियरिंग सेशन एवं प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उपयोगी सुझाव प्रदान किए।
कार्यशाला में जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान सहित सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे अनेक अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन के प्रयासों को सराहा, युवा पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने में साबित होगी अहम कड़ी
बिलासपुर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने गत सायं भाषा एवं संस्कृति विभाग सभागार में ‘बिलासपुर: परिवर्तन की कहानी’ शीर्षक डॉक्यूमेंट्री का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश की यह पावन धरती केवल एक भौगोलिक पहचान नहीं, बल्कि समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति और प्रगतिशील सोच का अद्भुत संगम है। सतलुज नदी के तट पर बसा यह नगर अपने गौरवशाली अतीत की विरासत को संजोते हुए वर्तमान में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध निर्माण के कारण बिलासपुर ने भले ही गोविंद सागर झील के गहरे पानी में स्वयं को खोया है लेकिन देश के लिए हरित एवं औद्योगिक क्रांति के माध्यम से बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान ही नहीं दिलाई, बल्कि विकास की मजबूत नींव भी रखी है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे, शिक्षा, पर्यटन और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति के साथ बिलासपुर आज एक नए युग की ओर अग्रसर है। यह डॉक्यूमेंट्री इसी प्रेरणादायक यात्रा का सजीव चित्रण प्रस्तुत करती है, जिसमें अतीत की गौरवगाथा, वर्तमान की उपलब्धियां और उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं प्रभावी ढंग से दर्शाई गई हैं।
उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री के तैयार करवाने में जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री न केवल बिलासपुर के समृद्ध इतिहास और नए युग में विकास की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी अहम कड़ी साबित होगी।
इस पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

बिलासपुर: जिला कल्याण अधिकारी, बिलासपुर के तत्वावधान में आज अपना घर वृद्धाश्रम (डे-केयर सेंटर), दयोली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 दिवसीय “जीविकोपार्जन गतिविधियों पर कार्यशाला” का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राष्ट्रीय कार्ययोजना वरिष्ठ नागरिक के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का शुभारम्भ जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, बिलासपुर नरेंद्र कुमार ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पहल वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके जीवन को सरल, सक्रिय एवं तनाव मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल ने कार्यशाला की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी, जबकि तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत शर्मा ने विभागीय योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मानव सभा ट्रस्ट, दयोली (अपना घर वृद्धाश्रम के संचालक) के अध्यक्ष प्रकाश बंसल भी उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को लघु एवं कुटीर आधारित गतिविधियों में प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना, आत्मसम्मान को सुदृढ़ करना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनआरएलएम (डीआरडीए) देश राज ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से आय के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आगामी दिनों में प्रतिभागियों को मोमबत्ती निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, जूट एवं कपड़े के थैले बनाना, हस्तशिल्प एवं सजावटी वस्तुओं का निर्माण, विपणन एवं उत्पादों की पैकेजिंग जैसे व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।
कार्यशाला के दौरान योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह चर्चा एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक वातावरण प्राप्त हो सके। सात दिवसीय इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम, डे-केयर सेंटर एवं स्थानीय क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के समग्र विकास, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक कदम सिद्ध होगी।

उपायुक्त के सहायक आयुक्त राजकुमार ने किया शुभारंभ, लोक संस्कृति के दिखे रंग
बिलासपुर: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त के सहायक आयुक्त बिलासपुर राज कुमार ने कहलूर लोकोत्सव का शुभारम्भ किया। इस तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव के दौरान जिला की विविध संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे, जिसमें लोक संगीत, लोक नृत्य, लोक गाथाएं इत्यादि शामिल है।
इस अवसर पर बोलते हुए सहायक आयुक्त राज कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कहलूर लोकोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोक संस्कृति, परंपराओं एवं कला को प्रोत्साहित करना तथा उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजन से न केवल कलाकारों को पहचान मिलती है, बल्कि उन्हें अपनी कला को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलती है।
लोकोत्सव के प्रथम दिन विभिन्न महिला मंडलों एवं स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात गिद्दा, लोक-गीत, संस्कार गीत, लोक-नृत्य, गुगा गाथा तथा एकल गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां मंचित की गईं। कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ हिमाचली लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।
इस अवसर पर कहलूर लोकोत्सव आयोजन समिति की संयोजक एवं जिला भाषा अधिकारी नीलम चन्देल ने बताया कि इस आयोजन में जिला एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 47 महिला मंडल, स्वयं-सहायता समूह, व्यक्तिगत कलाकार एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाएं भाग ले रहीं है।

ऊना: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 19 से 27 मार्च तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
जतिन ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों द्वारा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। मेले के दौरान ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खुले में और सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी।
उपायुक्त ने कहा कि मेलावधि के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी के दर्शनार्थ बनाए गए पंजीकरण काउंटर पर पर्ची लेना अनिवार्य रहेगा।

ऊना: जिल़ा दण्डाधिकारी, जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना करते हुए सभी एलपीजी गैस एजेंसियों को ज़िला के उपभोक्ताओं को फोकल पॉइंट्स और घर-द्वार पर घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस एजेंसियों हेतु रूट चार्ट जारी किया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और लोग किसी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न करें।
उन्होंने गैस एजेंसियों/वितरकों के लिए सभी गैस एजेंसियां अपने संबंधित रूट चार्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वितरण करने वाले सभी वाहनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम (लाउडस्पीकर) लगाने और गैस आपूर्ति के बारे में घोषणा सुनिश्चित करने के भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि बॉटलिंग प्लांट से आपूर्ति बाधित होती है या किन्हीं प्रशासनिक कारणों से रूट चार्ट का पालन नहीं हो पाता है, तो संबंधित ग्राम पंचायत और खाद्य निरीक्षक को समय पर सूचित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने वितरकों को वाहनों में वजन करने वाली मशीन और गैस लीकेज डिटेक्टर रखना अनिवार्य है किया है। वितरक उपभोक्ताओं को उचित कैश मेमो जारी करना सुनिश्चित करेंगे। रूट चार्ट का उल्लंघन करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी और वितरकों को समय-समय पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज कमल गैस एजैंसी, ऊना द्वारा मंगलवार को रामपुर, रामपुर बेला और साईं कॉलोनी, कुठार खुर्द, कुठार कलां, बरसाना, सुनेहड़ा, जनकौर, पेखूबेला, ननग्रां, लोअर कोटला कलां, रूद्रा कॉलोनी, लोअर अजनोली, फतेहपुर, खानपुर, अप्पर कोटला कलां, अप्पर अजनोली और डंगोली भीखा मॉर्किट, बुधवार को कोटला खुर्द, टक्का के पूरे क्षेत्र में, हरिजन बस्ती टक्का, संसाला नगर, अप्पर व लोअर नारी, धांदीआल और मनोहर मॉर्किट, वीरवार को लोअर बसाल, लोअर त्यूड़ी, पनोह, घंडवाल, बटूही, बलोह और भड्ौलियां खुर्द, शुक्रवार को चलोला, नंगल सलागंड़ी, सनझोट, धमान्दरी, सतलेटा, मनोहर मॉर्किट, लोअर कोटला कलां, लोअर अजनोली, लोअर अरनियाला, रेलवे फाटक भीखा मॉर्किट, हरिजन बस्ती कोटला, अप्पर बसाल, मनोहर मार्किट, बाबा डेरा और बाबा बेहड़ ख्वाजा, शनिवार को अप्पर अरनियाला, मलाहत, भड़ौलियां खुर्द, राम बेला कुठार खुर्द, कुठार खुर्द, बराना, बराना, सुनेहड़ा, जनकौर, फतेहपुर, ननग्रां, खानपुर, झलेड़ा, रायंसरी और रविवार को लोअर बसाल, त्यूड़ी, बदोली, डटवाड़ा, बरेड़ा, पोलियां, टलप, धमान्दरी हरिजन बस्ती, रामपुर, लालसिंगी, बडसाला, मन्सोह, हिल व्यू, पुलिस लाइन और कुष्ठ आश्रम में घरेलू गैस की आपूर्ति की जाएगी जबकि सोमवार को एजैंसी बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज बंगाणा गैस एजैंसी द्वारा सोमवार को खुरवांई, अम्बेड़ा, चौकी मनियार, जोल, भलौण, बैरियां, कृष्णा नगर, होहारी, बुहाणा, चड़ोली, तलमेड़ा, टकोली और सौहारी, मंगलवार को थानाकलां, समूरकलां, बरनोह, लमलैहड़ी, छपरोह, बल्ह, सकोन, कुरियाला, जम्बेड़, कमूं, बल्ह और सैली, बुधवार को पीपलू, धनेटा, ग्वालपत्थर, बदारन, बदौली, भगौर, किटपल, कांगू, बाहल, जसाई, लाला दा टियाला और मडियाणी, वीरवार को थानाकलां, छपरोह, मझेड़, मंदली, रायपुर प्रोईयां, मकरैड़, चुरुड़ी, घरवासड़ा, लिदकोट, पीरनिगाह, उपरला दोबड़ और चौगाठ, शुक्रवार को तमलेहड़ा, जोल, सोहारी, अम्बेहड़ा, भिण्डला, पीपलू, सरोह, मतोह, चमियाड़ी, गलू, भयाबी, झिकला, सनियाणा, चपलाह और झिकला थाना, शनिवार को बंगाणा कॉलोनी, बंगाणा पंचायत, धुन्धला, मलागढ़, तनोह, लठियाणी, राजली, बुुधान, कोडरा, कौसरियां घराणा और गंगलोह जबकि रविवार को बंगाणा, समला़ा, चराड़ा, शांतला, न्यारी, टिक्कर, चपलाह, पीरसलूही, कामलू, मगरू, अलोह, बुढवार, नारी, अरलू, भरमौत और कुड पलाहटा में घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी।
इसी प्रकार शहीद सुनील गैस सर्विस दौलतपुर रोड़ गगरेट द्वारा सोमवार को गगरेट, अप्पर और लोअर चलेट, दौलतपुर और भट्ठा, ललोटी, मुबारिकपुर, भंजाल, नकड़ोह, राम नगर, कैलाश नगर, भद्रकाली, फतेहपुर, अम्लेहड़, अभयपुर, ब्रहमपुर, कुनेरन, जीतपुर बहेड़ी और रामपुर कुठियाड़ा, मंगलवार को मेन रोड़ कलोह, ओयल,
टटेहड़ा, मावा सिंधियां, अप्पर और लोअर कुठेड़ा, जसवालां, लोहारली अप्पर और लोअहर, थपलां, पम्बाड़ा और काला पंगा, बुधवार को गगरेट, मरवाड़ी, रायपुर, बबेहड़, गनू मंदवाड़ा, अभयपुर लोअर, डंगोह खास, डंगोह खुर्द, पिरथीपुर, भद्रकाली, जोह, सलोह और सदयाणी, वीरवार को मेन रोड़ संगियाणी, दियोली, घनारी, अम्बोटा, कलोह, अप्पर एण्ड लोअर बड़ोह, हरोटी और थपला, शुक्रवार को गगरेट लोकल, गगरेट अप्पर, बहुतकनीकी रोड़, ऊना रोड़, भरवाईं रोड़, दौलतपुर रोड़, पुराना अम्ब रोड़, सत्संग घर रोड़, होशियारपुर रोड़, कलोह बैली, बणे दी हट्टी, मुबारिकपुर, गगरेट बैली, अंदौरा अप्पर और लोअर, शनिवार को अप्पर दियोली, घनारी अप्पर, खान टिल्ला, नंगल जरियाला अप्पर और लोअर, मावा कोहला अप्पर एण्ड लोअर, अम्बोआ और हरवाल में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज पंजावर गैस सर्विस द्वारा मंगलवार को नगनोली, गुगलेहड़, बढेड़ा राजपूतां, जाडला क्यिोरी, लोहारली, कुठेड़ा जसवां, पंडोगा और ईसपुर, बुधवार को बढेड़ा, कांगड़, समनाल, हरोली, सैंसोवाल, रोड़ा और धर्मपुर लोअर एण्ड अप्पर, वीरवार को बदौड़ी, कनेटी, हरोली, पालकवाह, पंजावर, दौलतपुर और खड्ड, शुक्रवार को भदसाली, सलोह और घालूवाल, शनिवार को हीरानगर, साहूवाल, दुलैहड़, बिड़ाववाल, भदियारन, गौंदपुर बूल्ला, गौंदपुर जयचंद, सिंगा, बीटन, बोलेवाल, ललड़ी, मनुवाल, नंगल कलां, नंगल खुर्द, टाहलीवाल, गुरपलाह, बाथू, बाथड़ी, नंगल भटखुर्द, पालकवाह इत्यादि क्षेत्रों, रविवार को पंजियाणा, बालीवाल, पूबोवाल, कुठार बीत, पोलियां बीत, मलूवाल, छेत्रां, हीरां थड़ा, थकारन, मकोटखड़, चांदपुर, कनेटी और बदोड़ी अप्पर में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाएगी जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा।
इसी प्रकर मैसर्ज सुगम गैस सर्विस रक्कड़ कॉलोनी द्वारा मंगलवार जलग्रां, चताड़ा, अप्पर बहडाला, बहडाला मार्किट, खुड और तनोली, बुधवार को देहलां, मैहतपुर, बसदेहड़ा, जखेड़ा, भटोली, मोरवार और बनगढ़, वीरवार को रायपुर सहोड़ा, रायपुर ब्ररे, बरसाड़ा, अजौली, बीनेवाल, पूना, माजरा, मलूकपुर और सनोली, शुक्रवार को छत्रपुर ढाडा, ट्रक यूनियन, सब्जी मण्डी, विश्कर्मा मंदिर, वीरबाड़ा चौक, संतोषगढ़, भड़ोलियां कलां, बडैहर, जोड़ाववाल, सासन, पेखूबेला, टर्मिनल, लम्बलेहड़ा, उदयपुर, चढ़तगढ़, शनिवार को बसोली, मदनपुर, लमलैहड़ी, सल्ली, बल्हखालसा, चंगर, नाले, पीरनिगाह, मसियाणी, सल्ली तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों और इसके आस-पास के क्षेत्रों, रविवार को रक्कड़ कॉलोनी और प्रतिदिन मांग के अनुसार सभी क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटड अम्ब द्वारा सोमवार को अलोह, किन्नू, थनिकपुरा, भरवाईं, बेहड़, लोअर भंजाल, सलोह बेरी, जोह, पिरथीपुर निचला, भगूटी मोहल्ला और स्थानीय अम्ब, मंगलवार को दिलवां, दियाड़ा, हम्बोली, सेरी, बेहड़ी, दौलतपुर, डंगोह, उपरी पिरथीपुर, भद्रकाली, अभयपुर, फतेहपुर, चुरूड़ू, ब्रहमपुर, कलरूही, अठवां और स्थानीय अम्ब, बुधवार को ढांड्री, बेहड़ जसवां, नकड़ोह, रामनगर, रामपुरा, कुठेड़ा, विल्लू दी तलाई, कैलाश नगर, उपरी एंड निचला बनेहड़ा, उपरी भंजाल, अमलैहड़, सुकांली, कटौहड़ कलां, कटौहड़ खुर्द, पक्का परोह और स्थानीय अम्ब, वीरवार को नैहरी, नैहरी नौरंगा, नैहरी खालसा, संतो टिल्ला, डुक्की, गुजरेहड़ा, पठियार, लंगना, ज्वार, राजपुरा जसवां, लहाड़ा, मसलाणा, मैड़ी, सनोह, कुनेरन, थाथा बड, जीतपुर बेहड़ी और खड्ड, शुक्रवार को मुबारिकपुर, कांशीपुर, शिवपुर, बन्ने दी हट्टी, प्रभा, सलोई, कुहारछन्न, बसंतपुरा, बेहड़, बाली, छन्नी देवी, चोवार, झिझर, लोहारा, भगडाह, अम्बा दा पधर, अरडोह, अरनवाल, गुटेर, मंदोली, मावा लोहारा, ब्रिजंल, सपोरी, छतबड़, गजोह, नोहन, सथड़ू, अम्ब टिल्ला, अडोह, कनयारी, राजपुरा, जसवां, अकरोट, बागड़ू, धार गुजरां, टयाही, चकसरायं, सरोई, जबेहड़, लदेड़, लदरां, लदेहड़ चौक, घरोटा, सूरी, पलोह, गौंदपुर, कोटला, जंगोर, पनगाह, मंझियार, पपेहड़ी, पिपलू, गंथरूर, रपोह मिसरां, रपोह मछलियाणा, जम्बाड़, पोलियां परोहितां, नलोह, हलेड़, पोलियां जसवाला, मनसोह, टिक्करी, झंगोली और टिब्बी, शनिवार को अंदौरा अप्प एंड लोअर, टलबाल बदूं, कुठियाड़ी, नंदपुर, ठठल, थड़ा, लडोली, पंजोआ, कुठेड़ा खैरला, अंदौरा रोड़ और स्थानीय अम्ब में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।
इसी प्रकार मैसर्ज हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटड गैस एंजैसी, मैहतपुर द्वारा सोमवार को एनएसी मैहतपुर, बसदेहड़ा, देहलां लोअर एंड अप्पर, अजौली, टाहलीवाल और नंगल बट्ट खुर्द, मंगलवार को एनएसी मैहतपुर, बसदेहड़ा, औद्योगिक क्षेत्र, दुलैहड़, हीरानगर, बालेवाल, बीद्रवाल, छेत्रां, बीटन, भडियारन, गौंदपुर बूल्ला, गौंदपुर जयचंद, बेहली, बाथू और शिव मंदिर, बुुधवार को जखेड़ा, बनगढ़, मोरबाड़, भटोली, मैहतपुर गांव, मनुवाल, नंगलकलां, नंगल खुर्दललड़ी, कुंगड़त, हीरनथारन, पूबोवाल, थकारन, कुठार, पलियां, मालूवाल और मंझारन, वीरवार को एनएसी मैहतपुर, बसदेहड़ा, रायपुर, चंगर हण्डोला, टाहलीवाल, नंगलकलां, बट्ट खुर्द और बट्ट कलां, शुक्रवार को सनोली, माजरा, बीनेवाल, मलूकपुर, पूना, बहडाला, चताड़ा, जलग्रां, भड़ोलियां कलां, बडैहर, जोड़ोवाल, सासन, लमलेहड़ा, चढ़तगढ़, खानपुर, फतेहपुर, ननग्रां और उदयपुर, शनिवार को बीटन, झखेवाल, सिंगा, टाहलीवाल, बट्ट खुर्द, बाथू, गुरूपलाह और बाथड़ी घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मैसर्ज दीपक गैस सर्विस, संतोषगढ़ द्वारा सोमवार को न्यू बस अड्डा के नजदीक, वार्ड नम्बर-4, वार्ड नम्बर-4, वार्ड नम्बर-5, वार्ड नम्बर-7, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, नंगल खुर्द और मनुवाल, मंगलवार को रविदास मंदिर, वार्ड नम्बर-5, वार्ड नम्बर-8, वार्ड नम्बर-9, वार्ड नम्बर-3, लालुवाल, दुलैहड़, भडियाड़ा, गौंदपुर बूल्ला, गौंदपुर जयचंद, साहूवाल, बोलेवाल, मल्लूवाल और हीरा नगर, बुधवार को कन्या सरकार महाविद्यालय, वार्ड नम्बर-2, वार्ड नम्बर-1, वार्ड नम्बर-3, वार्ड नम्बर-6, ललड़ी, कुगड़त, डग्गा, हीराथड़ा, बडेवाल, पूबोवाल अड्डा, पूबोवाल गांव, कुठार बीत, पोलियां और छतेहड़ बिड़ेवाल, वीरवार को वीरभद्र चौक, वार्ड नम्बर-1, खानपुर, ननगाड़ा पखबाला, डाडा, छत्रपुर, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, जटपुरा, बट जगीरा और बट खुर्द, शुक्रवार को गुपहा, कालूवा बाथड़ी, टाहलीवाल, सनोली, माजारा, राजपुर बस्ती, पंजपीर मंदिर, रामलीला मैदान, मलूकपुर, बीनेवाल, पूना, अजौली मोड़, आर्यन इलकलेव और हिमालय कॉलोनी, शनिवार को सिल्वर रॉक पैलेस, वार्ड नम्बर-8, वार्ड नम्बर-9, वार्ड नम्बर-6, वार्ड नम्बर-5, न्यू कॉलोनी, सैणी मोहल्ला, अमराली, बीटन झखेवाल, सिंगा, टब्बा बस स्टैंड, सिंगा गांव, अप्पर बाथू, शिव मंदिर, मोहल्ला रोड़ और सत्संग घर में घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा। इसी प्रकार आर्यन इंडियन ग्रामीण वितरक, बड़ूही द्वारा सोमवार को चौकी मंदिर, जोल, बैरियां, भलौण, बथुआ, सोहारी, टकोली, भिण्डला, अम्बेड़ा और तमलेहड़ा, मंगलवार को टकारला, ढंडारी, नंदपुर, ठठल और बेहड़ जसवां, बुधवार को बड़ूही, चुरूड़ू, बहेड़ी और सेरी, वीरवार को धुसाड़ा और सलूरी, शुक्रवार को पोलियां स्तोथर, दियाड़ा और दिलवां, शनिवार को भिड़ा और हम्बोली घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।
इसी प्रकार इंडियन गैस सर्विस माता श्री चिन्तपूर्णी द्वारा नारी, चिन्तपूर्णी और ज्वाल, मंगलवार को डूहल, भट्टवलां, बंगवलां और किन्नू, बुधवार को धर्मशाल, महंता खास, गिंडपुर और मलां, वीरवार को बडामना, बेहड़ा और भटेड़, शनिवार को धर्मशाला, महंता और खरोह, शनिवार को घंगरेट, कहानपुर, छपरोह और चिंतपूर्णी मेंघरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा। इसी प्राकर भारत गैस सर्विस चिन्तपूर्णी द्वारा बुकिंग के आधार पर सोमवार को अम्बोटा, अम्बोआ, मावा कहोला, नंगल, घनारी, दियोली, सघनेई, दौलतपुर चौक, डंगोह खास, मंगलवार को ब्रहमपुर, गौंदपुर, बनेहड़ा, कुनेरन, करलूई, भंजाल, मुबारिकपुर, दौलतपुर चौक, बबेहड़, तलवाड़ा रोड़, निचला पिरथीपुर, डंगोह खुर्द, बुधवार को अभयपुर, भद्रकाली, फतेहपुर, नकड़ोह, सुंकाली, अमलैहड़, नारी, जोलो दी बड़, कैलाशनगर, दौलतपुर चौक, चिंतपूर्णी, धर्मशाला महंता, अप्पर पिरथीपुर और डंगोह खास, वीरवार को बबहेड़, बीयापुर, रायपुर मरवाड़ी, गनू, मडबाड़ा, भखेपुर, सधयाणी, दौलतपुर चौक, चलेट, भद्रकाली रोड़, डंगोह खुर्द और बैंक घर, शक्रवार को सलोह बेरी, जोह, बेह, घंगरेट, कानपुर, मुबारिकपुर रोड़, डंगोह खास और डंगोह खुर्द, शनिवार को पिरथीपुर, मैदानगढ़, बैंक घर, जोह, फकरोटी, दौलतपुर चौक, चिन्तपूर्णी और भद्रकाली रोड़ घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।
उन्होंने बताया कि भारत गैस सर्विस बाबा बड़भाग सिंह द्वारा सोमवार को कुठेड़ा खैरला, अम्ब, अंदौर और भंजाल, मंगलवार को मैड़ी, पोलियां, परोहितां, ज्वार, नेरी, पतेहड़, सपौड़ी, गगोह, अम्ब टिल्ला, लोहारा और सलोई, बुधवार को रिपोह, चक्कसरायं, पंजोहा, थड़ा, ठठल, नंदपुर, दुसाड़ा और बड़ूही, वीरवार को मझियाड़, जुबेहड़, सूरी, लंदेड़, सोहारी, भलौण, जोल और चौकीमन्यार, शुक्रवार को मैड़ी, चिन्तपूर्णी, अम्ब और भंजाल, शनिवार को बौल, खुरवाईं, थानाकलां, छपरोह, कुरियाला और इरनियाला में घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने अंग्रेजी शिक्षकों पोस्ट कोड-26002 की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 3 अप्रैल को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

