ब्लॉग

बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी गेहूं की खरीद – मनमोहन शर्मा

रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित

सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में रबी खरीद सीज़न 2026-27 के लिए किसानों से गेहूं की खरीद 2,585 रुपए प्रति क्विंटल के बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीद का कार्य रबी फसल की बुआई व कटाई के दृष्टिगत प्रथम अप्रैल, 2026 से आरम्भ होना अपेक्षित है।

उपायुक्त ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए सोलन ज़िला में हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मार्केट यार्ड नालागढ़ और मलपुर तथा बद्दी में दो मणियां स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि यह खरीद प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि विभाग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सहायता से की जाएगी।

उन्होंने सोलन ज़िला के किसानों से आग्रह किया है कि बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं विक्रय करने के लिए उपरोक्त खरीद केन्द्रों तक पहुंचें ताकि उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी गेहूं की फसल उपरोक्त वर्णित खरीद केन्द्रों पर ही विक्रय करनी चाहिए ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस पर ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-224114 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ज़िला सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-223454 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

शिमला: कुसुम्पटी बाजार सड़क 19 से 22 अगस्त तक यातायात के लिए बंद 

हमीरपुर : 15 तक बंद रहेगी चकमोह-नलबाड़ भटेड़ सड़क

हमीरपुर: बड़सर उपमंडल के अंतर्गत चकमोह-नलबाड़ भटेड़ सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 फरवरी तक बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि चकमोह-नलबाड़ भटेड़ सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 फरवरी तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पंचवटी चकमोह से तांबड़ी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

15 मार्च तक ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे स्कूलों की मान्यता के आवेदन

हमीरपुर: प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिला हमीरपुर के निजी स्कूलों की मान्यता के नवीनीकरण और वर्ष 2026-31 तक मान्यता के नए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ये ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट एमर्जिंगहिमाचल.एचपी.जीओवी.इन पर 15 मार्च तक किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार 2009 तथा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 हिमाचल प्रदेश में निहित प्रावधानों के अनुसार जिला हमीरपुर के सभी निजी पाठशालाओं का कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उपनिदेशक ने बताया कि प्री प्राइमरी से पांचवीं तक कक्षा वाले विद्यालय अपने ऑनलाइन आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित बीईईओ को प्रेषित करेंगे। जबकि, प्राइमरी से आठवीं और छठी से आठवीं तक की कक्षाओं वाले विद्यालय प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को ऑनलाइन प्रेषित करेंगे।

कमल किशोर भारती ने बताया कि ऑनलाइन आवेदनों में त्रुटियां पाई जाने पर इन्हें ऑनलाइन ही वापस विद्यालय को भेजा जाएगा। त्रुटियों के निवारण के उपरांत इन्हें पुनः संबंधित कार्यालय को ऑनलाइन प्रेषित किया जा सकता है। सही आवेदनों को ऑनलाइन ही मान्यता पत्र व मान्यता नवीनीकरण पत्र जारी किए जाएंगे।

उपनिदेशक ने बताया कि सत्र 2026-27 में केवल वही विद्यालय विद्यार्थियों को दाखिला दे पाएंगे, जिनके पास विभाग का मान्यता प्रमाण पत्र होगा। मान्यता पत्र व मान्यता नवीनीकरण पत्र के बिना संचालित होने वाले विद्यालयों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्री प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक नई मान्यता प्राप्त करने और स्कूल को स्तरोन्नत करके छठी से आठवीं तक नई मान्यता प्राप्त करने के लिए पांच हजार रुपये शुल्क अदा करना होगा। पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक नई मान्यता प्राप्त करने का शुल्क दस हजार रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि, पहली से आठवीं कक्षा तक मान्यता के नवीनीकरण का शुल्क 500 रुपये प्रतिवर्ष है।

हमीरपुर: DC गंधर्वा राठौड़ ने की राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों की समीक्षा

सभी उपसउपसमितियों को विभिन्न प्रबंधों एवं गतिविधियों को अंतिम रूप देने के निर्देश

हमीरपुर:  उपायुक्त एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की आयोजन समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को यहां हमीर भवन में जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय करने हेतु पहले ही उपसमितियों का गठन किया जा चुका है और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेवारियां भी सौंपी जा चुकी हैं। इसलिए, सभी उपसमितियां 20 फरवरी तक सभी आवश्यक प्रबंधों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तय कर लें और इनसे संबंधित डिमांड्स एवं एस्टीमेट भी तैयार कर लें, ताकि इन पर होने वाले खर्चों का आकलन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि उत्सव के आयोजन स्थल चौगान में प्लाट एवं स्टॉल आवंटन, तहबाजारी, पार्किंग, कला केंद्र के मंच और इसके आस-पास की सभी व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों और डयूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भोजन इत्यादि सुविधाओं, उत्सव के निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका के प्रकाशन, सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन और अन्य प्रबंधों से संबंधित निविदाएं अतिशीघ्र जारी कर दी जाएंगी।

उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने तथा किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए दुकानों एवं स्टॉलों के बीच पर्याप्त खाली जगह रहनी चाहिए। पुलिस और अग्निशमन विभाग के मानकों के अनुसार ही प्लाट आवंटन होना चाहिए। झूलों के निरीक्षण के लिए भी एक अलग तकनीकी समिति बनाई गई है।

उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय विधायक के निर्देशानुसार उत्सव में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में इस बार अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और इस बार कई नई खेलें शामिल की जाएंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों के चयन के लिए एडीसी की अध्यक्षता में उपसमिति का गठन किया गया है।

उत्सव के शुभारंभ और समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा, उत्सव के दौरान अतिरिक्त बसों के प्रावधान तथा अन्य प्रबंधों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।

इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह और सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने उत्सव की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

हमीरपुर: 28 तक बंद रहेगी हरसौर-गारली सड़क

हमीरपुर:  बड़सर उपमंडल के अंतर्गत हरसौर-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि हरसौर-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 28 फरवरी तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक नारा-छपरोह सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

मण्डी: शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकन गार्डन में होगा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन- उपायुक्त

मण्डी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पांच सौ वर्ष प्राचीन मंडी नगर पूरी तरह से तैयार है। इस बार महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को और जीवंत बनाते हुए इनके आयोजन में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। मंडी की धड़कन संकन गार्डन में शास्त्रीय संगीत से लेकर नृत्य, भजन व साहित्य उत्सव जैसी गतिविधियां आयोजित कर लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास आयोजन समिति की ओर से किया गया है।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि भाषा, कला, संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियां इस बार संकन गार्डन में ऐतिहासिक घंटाघर के सामने होंगी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को सायं 6.00 बजे से इंदिरा मार्केट परिसर में स्थित ओपन थियेटर में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें गायन, वादन और नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन संकन गार्डन में सायं छह बजे से किया जाएगा। इसके अलावा 12 व 13 फरवरी को संस्कृति सदन मंडी में प्रातः 11.00 बजे से नाटक मंचन किया जाएगा। इसमें नाट्य विधा से जुड़े कलाकारों को एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को संस्कृति सदन में कवि सम्मेलन व मंडयाली गीता पाठ प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कला-संस्कृति से जुड़ी विविध गतिविधियों का आयोजन इस बार शहर के बीचोंबीच संकन गार्डन में किया जा रहा है, ताकि लोगों की इसमें सहभागिता बढ़ाई जा सके। इसके लिए आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शिवरात्रि महोत्सव एवं मंडी नगर के पांच सौवें वर्ष में प्रवेश के इन ऐतिहासिक पलों का आनंद लेने के लिए इन आयोजनों में अपनी सक्रिय सहभगिता जताएं। उन्होंने कहा कि इससे विविध कलाओं से जुड़े हमारे कलाकारों का उत्साहवर्द्धन भी होता है।

मण्डी: शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में पहली बार आयोजित होगा मंडी साहित्य उत्सव- अपूर्व देवगन

14 फरवरी को राजा भसीन करेंगे शुभारंभ, एकसाथ जुटेंगे साहित्य जगत के ख्यात रचनाकार

मण्डी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के दौरान इस बार मंडी के साहित्य जगत से भी लोग रू-ब-रू हो सकेंगे। शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन इस बार 14 फरवरी, 2026 को संकन गार्डन के ओपन थियेटर में किया जा रहा है। सदियों से मंडी के इतिहास के साक्षी रहे घंटाघर के ठीक नीचे साहित्य जगत के ख्यात रचनाकार एकसाथ जुटेंगे।

उपायुक्त एवं शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी नगर सदियों से कला एवं संस्कृति का संवाहक रहा है। साहित्य के क्षेत्र में भी यहां के रचनाकारों ने उत्कृष्ट साहित्य सृजन कर देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इस बार एक महत्वकांक्षी पहल करते हुए मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसमें मंडी के साहित्यकारों की उपलब्धियों एवं रचनाओं पर पांच पैनल डिस्कशन रखी गई हैं। इसके अलावा यहां की ललित कलाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

अपूर्व देवगन ने बताया कि 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सायंकाल छह बजे तक पांच सत्रों में यह उत्सव आयोजित किया जाएगा। जाने-माने लेखक, इतिहासकार एवं पत्रकार राजा भसीन इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। उत्सव के दौरान प्रथम सत्र में रूपेश्वरी शर्मा, डॉ. रेखा वशिष्ठ, कृष्णचंद महादेविया, मुरारी शर्मा और पृथीपाल मंडयाली लोक साहित्य एवं समकालीन साहित्य पर चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में डॉ. राकेश शर्मा, बीरबल शर्मा, सीमा शर्मा और राजेश ललित कला और फोटोग्राफी विधा पर, तृतीय सत्र में पवन चौहान, रमेश रवि, कृष्णचंद महादेविया और सीमा शर्मा बाल कहानियां विधा में ‘किस्मों की विरासतः लोक कथा से बाल कथा तक’ विषय पर चर्चा करेंगे।

गज़ल संध्या से होगा समापन

उन्होंने बताया कि चौथे सत्र में डॉ. शिवम त्यागी, जीवन पठानिया, सुशांत व डॉ. अनिता ठाकुर युवा लेखन एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर तथा अंतिम सत्र में जगदीश कपूर, कुलदीप गुलेरिया, विनोद बहल, प्रकाश चंद धीमान और सत्य महेश शर्मा हिमाचल प्रदेश के लोक साहित्य एवं भाषा पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस साहित्य उत्सव का समापन सायं छह बजे गज़ल संध्या से होगा। इसमें रिषभ भारद्वाज और कुलदीप अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

उपायुक्त ने कहा कि इस साहित्य उत्सव में मंडी के लेखकों एवं साहित्यकारों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि मंडी के साहित्य एवं कला जगत के बारे में जानने-समझने का यह एक सुअवसर है और इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

उपायुक्त ने इन सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए आज संकन गार्डन में पहुंचकर विभिन्न तैयारियों का जायजा भी लिया।

हिमाचल: सस्ता हुआ घरेलू एलपीजी सिलिंडर

मण्डी: जिले में एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति के लिए रोस्टर जारी

मण्डी: : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, मंडी द्वारा जिले में एलपीजी सिलेंडरों की सुचारू, नियमित एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैस वितरण रोस्टर व रूट चार्ट जारी किया गया है। यह व्यवस्था जिले में कार्यरत गैस एजेंसियों एवं ग्रामीण वितरकों के माध्यम से लागू की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी और व्यवस्थित सेवा मिल सके।

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने बताया कि रोस्टर प्रणाली लागू होने से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता नियमित बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि जिले में गैस आपूर्ति पारदर्शी ढंग से हो और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को समय पर सेवा प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर रोस्टर की जानकारी प्राप्त करें तथा निर्धारित तिथियों के अनुसार समय पर एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी गैस एजेंसियां एवं संपर्क नंबर

  • मैसर्ज राव गैस सर्विस, मंडी – 98162-22499

  • मैसर्ज टारना गैस सर्विस – 94180-25271

  • मैसर्ज शीतला गैस सर्विस, सुन्दरनगर – 98162-62499

  • मैसर्ज शहीद यशवंत इण्डेन गैस सर्विस, नेरचौक -94187-64470

  • मैसर्ज महामाया गैस सर्विस, लडभड़ोल – 94181-00733

  • मैसर्ज शहीद खेम सिंह गैस एजेंसी, कोटली – 94186-82902

  • हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम गैस एजेंसी, जोगिन्द्रनगर – 01908-224524

  • हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम गैस एजेंसी, सरकाघाट – 01905-230146

  • हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम गैस एजेंसी, करसोग – 70184-98168

  • मैसर्ज शहीद श्रवण कुमार गैस एजेंसी, रिवालसर – 01905-240769

  • हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम गैस एजेंसी, बलद्वाड़ा – 01905-258103

  • हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम गैस एजेंसी, पथर – 01908-260170

  • मैसर्ज सांई दुर्गे गैस एजेंसी, कुम्मी – 01905-249608

  • मैसर्ज शहीद जगदीश कुमार इण्डेन, महादेव, सुन्दरनगर – 01907-263099

  • मैसर्ज माण्डव इंडेन सर्विस, मंडी – 01905-224299

  • मैसर्ज संतोष भारत गैस, नगवांई – 01905-287165

  • मैसर्ज कामाक्षा इंडेन सर्विस, सुन्दरनगर – 01907-262900

  • मैसर्ज चामुंडा इंडेन सर्विस, कोठुवां – 92189-69000

  • मैसर्ज सिराज वैली इण्डेन सर्विस, थुनाग – 82196-91002

  • मैसर्ज इंदिरा भारत गैस ग्रामीण वितरक, जंजैहली – 70180-54047

  • मैसर्ज कपूर गैस दुर्गम क्षेत्रीय वितरक, घरोट-बरोखड़ी – 70183-80139

  • मैसर्ज आयुष ग्रामीण वितरक, चौंतड़ा – 74186-00008

  • मैसर्ज सिद्धार्थ इण्डेन गैस एजेंसी, पांगणा – 98051-98016

  • मैसर्ज अविनाश गैस एजेंसी, छतरी – 85807-15611

  • मैसर्ज शारदा गैस एजेंसी, बंजार – 94186-11734

  • हि० प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम गैस एजेंसी, सुन्नी – 82195-85337

  • मैसर्ज सांई विजय गैस एजेंसी, बरमाणा – 70187-49966

  • मैसर्ज सनलाईट गैस एजेंसी, जलोग – 70188760868

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए अब 23 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

मण्डी: बाल विकास परियोजना, रिवालसर के आंगनबाड़ी केन्द्र भतौर, ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए निर्धारित साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है।

विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि यह साक्षात्कार पहले 11 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे उपमंडलाधिकारी (ना०) कोटली, जिला मण्डी के कार्यालय में लिये जाने थे। लेकिन, प्रशासनिक कारणों से उपमंडलाधिकारी (ना०) कोटली द्वारा साक्षात्कार की तिथि आगे बढ़ाकर 23 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने आवेदकों से आग्रह किया है कि वे साक्षात्कार के लिए 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे उपमंडलाधिकारी (ना०) कोटली के कार्यालय में उपस्थित हों।

बिलासपुर: फोरलेन सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

बिलासपुर :  जिला में फोरलेन सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आज बचत भवन में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला में फोरलेन सड़क निर्माण, मरम्मत एवं रख-रखाव से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाएं जिला के विकास एवं यातायात सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनके निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए फोरलेन सड़क निर्माण से जुडी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि यातायात को सुरक्षित बनाए रखा जा सके।

बैठक में सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन प्रभावित स्थलों, सुरक्षा उपायों तथा वन भूमि से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरम्मत एवं रख-रखाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मण्डी-भराडी में शौचालय निर्माण, वर्षा शालिका तथा पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ निर्माण इत्यादि विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को इस दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने वन विभाग, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े सुरक्षा मामलों में त्वरित निर्णय लेकर आवश्यक अनुमतियां एवं सहयोग प्रदान किया जाए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़।

बैठक में फोरलेन के किनारे बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए निर्मित किए गए गौ सदनों की स्थिति तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त राज कुमार, जिला के सभी एसडीएम, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सहित वन, राजस्व, बीबीएमबी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।