खेलो इण्डिया गेम्स 2022 के लिए 19 व 20 दिसम्बर को होंगे ट्रायल

शिमला : 31 जनवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक मध्यप्रदेश में खेलो इण्डिया गेम्स, 2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा टीम चयन करने के लिए लुहणु स्पोटर्स कॉम्पलेक्स बिलासपुर में ट्रायल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला कब्बडी टीम के चयन के लिए 19 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे तथा पुरूष बॉलीबाल टीम चयन के लिए 20 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे ट्रायल किए जाएंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि स्पर्धाओं के लिए 1 जनवरी, 2004 के बाद जन्में खिलाड़ी ही पात्र होंगे, जिसके लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र (कम से कम 5 वर्ष पहले यानि नगर निगम/ग्राम पंचायत द्वारी जारी) में से कोई दो प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों की एक सत्यापित प्रति तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित लुहणु स्पोटर्स काम्पलेक्स बिलासपुर में उपलब्ध करवाऐं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed