प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : रजनीश किमटा

शिमला:  प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पक्ष में आने का दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 8 दिसम्बर को चुनाव परिणाम पूर्ण बहुमत से कांग्रेस के पक्ष में निकलेंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में धनबल की करारी हार, जनबल की जीत हो रही है।

किमटा ने  कहा कि लोगों ने प्रदेश में भाजपा की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली एकतरफा जीत से पहले  ही साफ  हो गया था कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है । उप चुनावों में प्रदेश के लोगों ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार के खिलाफ अपना जनमत दिया था। सत्ता के भारी दबाव के बाबजूद लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा को पूरी तरह नकार दिया हैं।

किमटा ने कहा है कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने इन चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिये भारी मात्रा में धनबल का प्रयोग किया, अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बना कर उन्हें डराने का पूरा प्रयास किया है,बावजूद इसके लोकतंत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में किया है।

किमटा ने कहा है कि कांग्रेस चुनावों में किये अपने सभी वादों को पूरा करेगी। सरकार बनते ही पहली कैबनेट में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस भाजपा के सभी जन विरोधी निर्णयों को तुरंत प्रभाव से निरस्त करेगी। 

उन्होंने कहा है कि भाजपा के भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग की भी जांच की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed