चंबा: चुराह में भूकंप के झटके

हिमाचल: प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई जिलों में शक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप बीती आधी रात करीब 12:38 बजे दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चौराह क्षेत्र के निकट 32.88 अक्षांश और 76.05 देशांतर और पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में भी महसूस किए गए। भूकंप से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed