हिमाचल: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा..

हिमाचल: प्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी ने सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा  में पैसों और झूठ का बोलबाला है। जनता के प्रति भाजपा की कोई जिम्मेदारी नहीं है। उनकी जिम्मेदारी सिर्फ महंगाई को बढ़ाने और बेरोजगारी को बढ़ाने की है। उन्होंने कहा कि जब उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ हो सकते हैं तो OPS की बहाली क्यों नहीं हो सकती। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में OPS को लागू करेंगे। प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज तो माफ कर दिया, लेकिन किसानों के कर्ज माफ करने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। आम जनता पर GST का बोझ लादा गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से अब तक राज्यों को स्थिर सरकार दी है, लेकिन जबसे इनकी सरकार केंद्र में बनी है, तब से सरकार को गिराने का काम किया है। प्रियंका गांधी ने लोगों से अनुभव के आधार पर वोट डालने की अपील की।

हिमाचल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शिमला में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी का रोड शो तय था, लेकिन सिरमौर से शिमला में लौटने में देरी की वजह से वह रोड शो में शामिल नहीं हो पाई।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed