मोदी बोले-हिमाचल विकास के 11 शुभ संकल्प प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएंगे

 हिमाचल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम चरण की ओर है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियाँ अपने दिग्गज नेताओं के साथ चुनाव प्रचार और रैलियां करने में जुटी हुई हैं। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में रैली को संबोधित करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हमीरपुर के सुजानपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अच्छा घोषणा पत्र बनाने पर भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी और कहा कि हिमाचल विकास के 11 शुभ संकल्प प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा भाजपा की सरकार बनानी है। सरकार बनाओ हम विकास योजना तैयार कर बैठे हैं। हिमाचल में भाजपा सरकार की वापसी जरूरी है। मैं दिल्ली में हूं आपका कार्य डबल करूंगा। मेरा फायदा जरूर लेना। मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बेटियों के लिए कई काम किए। हिमाचल में रिवाज बदलने की जिम्मेदारी मां-बहनों की है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की विकास कार्यों से दुश्‍मनी है, इसीलिए विकास कार्यों को रोकना चाहती है। कांग्रेस हिमाचल के विकास के घराट को रोकना चाहती है। दोबारा हमें काम दीजिए, हमसे हिसाब मांगिए। हिमाचल में भाजपा की सरकार की वापसी जरूरी है। यदि यहां मेरे अनुकूल लोग होंगे तो ज्‍यादा काम कर पाउंगा।उन्होंने कहा कि हमने तय किया, सेवा भाव से काम किया, जब कोरोना आया हमने हिमाचल में टीकाकरण के काम पर बहुत बल दिया और हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां शत प्रतिशत टीकाकरण हो गया। 5 सालों में शिक्षा व स्वास्थ्य हर क्षेत्र में डबल विकास हो रहा, हिमाचल को डबल लाभ मिला है। हिमालयी राज्यों के लिए हिमाचल रोल मॉडल बन सकता है, छोटे राज्यों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकता है

हमारे लिए तो एक एक जिंदगी मूल्यवान है और यहां का एक एक नागरिक हमारे लिए ईश्वर का रूप है। कांग्रेस की सरकार इतने दशक तक रही लेकिन सबसे अधिक उपेक्षित देश की महिलाएं थी, बहनें थी और बेटियां थी। आपने मुझे अपना बेटा समझकर आशीर्वाद दिया मैंने भी ठान लिया कि पीढ़ियों से आपको जो समस्या आ रही हैं उन्हें मैं दूर करके ही रहूंगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed