रिवाज बदलने की परंपरा जारी रहनी चाहिए : प्रियंका गांधी

ऊना: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रियंका ने कहा कि किसी भी हालत में सत्ता में रहना भाजपा का सिद्धांत है। सत्ता में रहकर गरीबों, जरूरतमंदों, मध्य वर्ग को भूल जाना और बड़े उद्योगपतियों को विकसित करना इनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की मांग लगातार ठुकराई जा रही है। अगर कोई सरकारी नौकरी करता है तो इसकी मुख्य वजह पेंशन ही रहती है। हिमाचल से भाजपा के कई बड़े नेता बने हैं। उन्होंने प्रदेश के बजाय केवल अपनी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता डबल इंजन सरकार की दुहाई देते हैं, लेकिन वे यह बताएं कि पांच साल डबल इंजन कहां था। प्रियंका गांधी ने कहा कि 5 साल में सरकार नहीं बदली तो इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। नेताओं को बार-बार सत्ता मिलने से अहंकार बढ़ता है। इसलिए रिवाज बदलने की परंपरा जारी रहनी चाहिए।प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह भत्ता दिया जाएगा। पहली ही कैबिनेट बैठक में एक लाख रोजगार देंगे और 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की कोशिश करेंगें।  प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह भत्ता दिया जाएगा। पहली ही कैबिनेट बैठक में एक लाख रोजगार देंगे और 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की कोशिश करेंगें।

कांगड़ पहुंचने से पहले प्रियंका का हेलीकाप्टर सलोह स्कूल के मैदान में उतरा। वहां स्कूल के बच्चों ने हाथ हिलाकर प्रियंका का अभिवादन किया। इस पर प्रियंका बच्चों से मिलने पहुंच गई। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ प्रियंका से हाथ मिलाया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed