हिमाचल: पर्वतारोही ईशानी सिंह ने रचा इतिहास, माउंट चो ओयू पीक की फतह

हिमाचल: प्रदेश के कुल्लू की रहने वाली पर्वतारोही ईशानी सिंह ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, ईशानी माउंट चो ओयू (8,201 मीटर), दुनिया की छठी सबसे ऊंची चोटी पर फतेह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। 70 किमी प्रति घंटे से अधिक की तेज हवाओं से जूझने के बाद ईशानी चोटी की 7,200 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गई है।बता दें कि यह दुनिया की छठी सबसे ऊंची व कठिन चोटी है, जिसपर ईशानी ने अपने हौंसले व जज्बे से फतेह किया। ईशानी माउंट चो ओयू की सबसे अधिक ऊंचाई पर पहुंचने वाली दुनियाभर के पर्वतारोहियों में एकमात्र महिला बन गई है। भारत के पियाली बसाक के नेतृत्व में पायनियर चो-ओयू अभियान 2022के सदस्य के रूप में ईशानी 6 अक्टूबर को नेपाल पहुंची और नेपाल की ओर से माउंट चो ओयू को आधिकारिक तौर पर एक रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य रखा था।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed