कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने कोविड अस्पतालों में प्रबंधों व मरीजों की देखभाल पर उठाए सवाल

सुखविंद्र सुक्खू बोले- जिन प्रत्याशियों के नाम तय उन्हें फोन पर दे दी गई है सूचना

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने 40 प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इन सभी को फोन पर इस बाबत सूचना दे दी गई है। ये सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। अब इन टिकटों की केवल औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गई है।  सुक्खू ने कहा कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने की अब सिर्फ औपचारिकता शेष रह गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल भाजपा की टिकट घोषणा का इंतजार करना भी कांग्रेस पार्टी की रणनीति में शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सर्वे के आधार पर टिकट दिए जा रहे हैं। केंद्रीय आलाकमान के साथ प्रदेश स्तर पर भी सर्वे कराए जा रहे हैं। बाकि टिकटों पर सर्वे के बाद कल चर्चा होगी और फिर अगली प्रक्रिया होगी। 

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed